फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonebhadra: Commissioner was shocked to see 40 laborers on the pickup, got the vehicle stopped and seized

Sonebhadra: पिकअप पर 40 मजदूरों को देख चौंके कमिश्नर, वाहन रुकवाकर कराया सीज

Fri, 29 Dec 2023 05:57 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 29 Dec 2023 05:57 PM IST
सार

विंध्याचल मंडलायुक्त डॉ. मुथू कुमार स्वामी देर रात अनपरा से रेणुकूट की ओर जा रहे थे। डिबुलगंज में मजदूरों से भरी पिकअप को देखकर वह रुक गए। पिकअप से सभी मजदूरों को उतरवाया। पिकअप पर करीब 40 लोग सवार थे। इसे देख मंडलायुक्त भड़क गए। अनपरा पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Sonebhadra: Commissioner was shocked to see 40 laborers on the pickup, got the vehicle stopped and seized
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगर में मालवाहक वाहनों से सवारी ढोने का सिलसिला नहीं रूक रहा है। गुरुवार को क्षेत्र में आए मंडलायुक्त ने मजदूरों से भरे मालवाहक वाहनों को पकड़ लिया। पुलिस को बुलाकर कार्रवाई का निर्देश दिया।

विज्ञापन

विंध्याचल मंडलायुक्त डॉ. मुथू कुमार स्वामी देर रात अनपरा से रेणुकूट की ओर जा रहे थे। डिबुलगंज में मजदूरों से भरी पिकअप को देखकर वह रुक गए। पिकअप से सभी मजदूरों को उतरवाया। पिकअप पर करीब 40 लोग सवार थे। इसे देख मंडलायुक्त भड़क गए। अनपरा पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मंडलायुक्त के निर्देश पर पुलिस पिकअप को थाने ले गई। पिकअप में सवार मजदूर रात में पैदल ही अपने घर को गए। रमेश, सुजीत, अनीता, सुशीला व अन्य ने बताया कि हम लोगों का घर हाईवे से सात आठ किमी अंदर है। वहां आने-जाने के लिए पिकअप ही एकमात्र साधन है। शुक्रवार की सुबह भी रेणुसागर चौकी प्रभारी संजय सिंह ने भी जांच के दौरान दो पिकअप को रोका। उन पर 80 से अधिक मजदूर सवार मिले। इस संबंध में अनपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि वाहनों की चेकिंग के दौरान तीन पिकअप पकड़े गए हैं। तीनों को सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed