{"_id":"61f22b5df4d54147f00a022e","slug":"sonbhadra-youth-murdered-in-madhya-pradesh-had-gone-out-to-work","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सोनभद्र के युवक की मध्यप्रदेश में हत्या, मजदूरी करने के लिए निकला था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सोनभद्र के युवक की मध्यप्रदेश में हत्या, मजदूरी करने के लिए निकला था युवक
Thu, 27 Jan 2022 10:49 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 27 Jan 2022 10:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मधका गांव निवासी एक युवक की मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में हत्या कर दी गई। बुधवार शाम उसका शव गांव पहुंचा, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मधका के ग्राम प्रधान गोविंद सिंह ने बताया कि संतोष कुमार(35) पुत्र कांता को किसी ठेकेदार ने वाराणसी बुलाया कि आगरा काम करने जाना है। ठेकेदार मजदूरों को लेकर अन्य जनपदों व प्रदेशों में काम के सिलसिले से लेकर जाता था। शुक्रवार को संतोष वाराणसी न जाकर परिवार के दो लोगों चचेरे भाई राजकुमार व रिश्ते में भतीजे शुदिया को अपने साथ लेकर मिर्जापुर गया। जहां से ट्रेन पकड़ कर आगरा गया।
विज्ञापन
आगरा में 2 दिन इंतजार के बाद वो ठेकेदार नहीं पहुंचा। इसके बाद संतोष के साथ गए दोनों लोग गांव वापस चले गए और संतोष आगरा में ही रह गया। मुरैना पुलिस के अनुसार, सोमवार को संतोष का शव मध्य प्रदेश के मुरैना में रेलवे लाइन के किनारे पाया गया। उसकी चाकू मारकर और गले में पट्टा डाल कर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
उसकी जेब से मिली डायरी के आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को ग्राम प्रधान गोविंद सिंह मृतक के परिजनों को लेकर मध्यप्रदेश के मुरैना पहुंचे। संतोष के शव को लेकर परिजन बुधवार को मधका पहुंचे, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।
इस संबंध में मुरैना थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। मृतक संतोष अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। मृतक संतोष को 15 साल की एक पुत्री व 12, 10 साल के दो पुत्र हैं।