{"_id":"615456ab8ebc3e61e84dd3e6","slug":"sonbhadra-village-heads-raised-their-voice-demanding-arrest-of-attackers-of-pradhan-s-husband-sonbhadra-news-vns61430232","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः ग्राम प्रधानों ने बुलंद की आवाज, प्रधान के पति के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः ग्राम प्रधानों ने बुलंद की आवाज, प्रधान के पति के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन
सोनभद्र जिले के ग्राम प्रधानों की सुरक्षा की मांग को लेकर बुधवार को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गोपीनाथ गिरि के नेतृत्व में प्रधानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद ग्राम प्रधानों ने डीएम अभिषेक सिंह से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।
गोपीनाथ गिरि ने कहा कि रविवार की रात ग्राम पंचायत लोहरा के प्रधान के पति को कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मार दी गई। घायल का उपचार वाराणसी में चल रहा है। घटना से ग्राम प्रधान लोहरा तथा जनपद के अन्य प्रधानों में दहशत का माहौल है। कहा कि ग्राम प्रधान लोहरा की प्रधान महिला हैं, उनको सुरक्षा मुहैया कराते हुए जनपद के अन्य प्रधानों को सुरक्षा के लिए असलहा लाइसेंस दिया जाए।
जिलामंत्री मोहन पांडेय, नीरज सिंह, जुबैर और राधेश्याम ने कहा कि ग्राम प्रधान के पति पर जानलेवा हमला करने वालों को गिरफ्तार किया जाय। आवेदन करने वाले सभी ग्राम प्रधानों को सुरक्षा हेतु असलहे का लाइसेंस दिया जाए। करमा ब्लॉक अध्यक्ष मुन्ना लाल मौर्या, नागेंद्र सिंह, राज नारायण, अनिता, हिरावती, इंदू मौर्य, मंजू, शीला, अमरेश, रामज्ञा सिंह, मनीष कुमार और प्रवीण ने कहा कि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।