{"_id":"6445616badcafbd6b9022c11","slug":"sonbhadra-to-ruby-anpara-to-kc-jain-duddhi-to-kamlesh-sonbhadra-news-c-20-1-169386-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सोनभद्र से रुबी, अनपरा से केसी जैन, दुद्धी से कमलेश को टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सोनभद्र से रुबी, अनपरा से केसी जैन, दुद्धी से कमलेश को टिकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। उम्मीदवारों को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए भाजपा ने रविवार को नगर निकाय चुनाव के लिए टिकट जारी कर दिए। जिले की दस में नौ निकायों पर पार्टी खुद मैदान में उतरेगी, जबकि चोपन नगर पंचायत की सीट सहयोगी दल निषाद पार्टी के हिस्से गई है। पार्टी ने ज्यादातर निकायों में पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है। रेणुकूट, पिपरी, घोरावल और ओबरा की मौजूदा चेयरमैन को ही भाजपा ने टिकट दिया है। नामों की घोषणा होते ही समर्थक खुशी से झूम उठे हैं। प्रत्याशियों ने नामांकन की तैयारी शुरू कर दी है।
अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित नगर पालिका सोनभद्र से भाजपा ने दुद्धी की पूर्व विधायक रूबी प्रसाद को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है। तेज-तर्रार महिलाओं में शामिल रुबी प्रसाद वर्ष 2012 से 2017 तक निर्दलीय विधायक रहीं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हुई थीं। ओबीसी महिला के लिए आरक्षित चुर्क-घुर्मा नगर पंचायत से पार्टी के पदाधिकारी ओमप्रकाश यादव की पत्नी मीरा यादव को टिकट दिया गया है। नवसृजित नगर पंचायत अनपरा से कैलाश चंद सिंधी जैन (केसी जैन) को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। यह सीट अनारक्षित है। ओबीसी आरक्षण वाले दुद्धी नगर पंचायत से कमलेश मोहन को प्रत्याशी बनाया गया है। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित डाला बाजार नगर पंचायत से चंद्रावती देवी उम्मीदवार होंगी। इसी तरह रेणुकूट से निशा सिंह, ओबरा से प्राणमति देवी, घोरावल से राजेश कुमार और पिपरी से दिग्विजय सिंह को भाजपा ने टिकट दिया है। यह चारों वर्तमान में भी अपने निकाय से चेयरमैन हैं। भाजपा के प्रत्याशी घोषित होते ही सियासी सरमर्गी भी तेज हो गई है। टिकट के लिए पार्टी में कतार लगाए अन्य दावेदार मायूस होकर बगावती सुर अपनाने लगे हैं। हालांकि पार्टी नेताओं का दावा है कि सभी कार्यकर्ता नेतृत्व के फैसले के साथ है। एकजुट होकर सभी निकायों के प्रत्याशियों को जीत दिलाने में लगेंगे।
चोपन सीट निषाद पार्टी को, अंदरखाने में असंतोष
भाजपा ने जिले की दस में से नौ सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। चोपन सीट को निषाद पार्टी के लिए छोड़ दिया है। नेतृत्व के इस फैसले से पार्टी के अंदरखाने में ही विरोध के स्वर फूटने लगे हैं। कार्यकर्ता खुलकर बोलने से भले ही कतरा रहे हैं, लेकिन विभिन्न माध्यमों से उनकी पीड़ा सामने भी आई है। यहां तक कि सूची घोषित होने से घंटों पहले ही एक जिला महामंत्री के लेटर पैड पर लिखा पत्र भी वायरल होता रहा, जिसमें चोपन सीट निषाद पार्टी को देने पर कार्यकर्ताओं में असंतोष का जिक्र किया गया था। निषाद पार्टी से संभावित प्रत्याशी को लेकर भी तरह-तरह के आरोप लगाए गए थे। इस पत्र पर पार्टी के कई पदाधिकारियों के हस्ताक्षर होने का भी दावा किया जाता रहा। हालांकि पत्र वायरल होने के कुछ देर बाद ही संबंधित जिला पदाधिकारी ने इसका खंडन किया। कुछ लोगों पर साजिश के तहत अपने नाम का जाली लेटर पैड बनवाकर उसका दुरुपयोग किए जाने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
सपा के बाद भाजपा ने भी छोड़ी सीट
चोपन नगर पंचायत के साथ गजब संयोग है। पहले यहां सीट के आरक्षण को लेकर घमासान हुआ तो अब टिकट को लेकर प्रमुख दल बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। पहले सपा ने यह सीट छोड़ दी तो अब सत्ताधारी भाजपा ने भी सहयोगी दल को यह सीट सौंप दी है। जिले की दस में से सात सीटों पर सपा ने प्रत्याशी घोषित किए हैं। जिन तीन सीटों को अब तक पार्टी ने खाली रखा है, उसमें चोपन भी शामिल है। इसके अलावा दुद्धी और पिपरी से कोई प्रत्याशी सपा ने घोषित नहीं किया है। इसके बाद से सबकी निगाह भाजपा के टिकट पर थी, लेकिन अब सत्ताधारी दल ने भी यह सीट निषाद पार्टी को सौंप दी है। इसे लेकर जिले के राजनीतिक हलके में तरह-तरह की चर्चा है।
भाजपा के विभिन्न वार्डों से सभासद प्रत्याशी
नगर पालिका राबर्ट्सगंज से भाजपा ने सभासद प्रत्याशियों के नाम भी घोषित किए हैं। वार्ड नंबर एक से अनीता देवी, दो से राजकुमारी कोल, तीन से सितारा देवी, चार से जयकुमार बहेलिया, पांच से भइयालाल कन्नौजिया, छह से सुनील सिंह, सात से धीरज सोनी, आठ से विनोद सोनी, नौ से शिवाजी चौहान, दस से अमन मौर्य, 11 से चंदा देवी, 12 से अनवर अली, 13 से इंद्रावती देवी, 14 से विजय केशरी, 15 से अनिल सिंह पटेल, 16 से वीरेंद्र प्रताप सिंह, 17 से तरनजीत कौर, 18 से नेहा सोनी, 19 से सुनीता चौरसिया, 20 से चंद्र प्रकाश उर्फ पप्पू दुबे, 21 से बृजेश यादव, 22 से चंद्रध्वज जायसवाल, 23 से बीना केशरी, 24 से प्रभात पटेल, 25 से दीपिका गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है।