फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra tiranga will unfurl in every village on the foundation day of the Congress Party

सोनभद्रः कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर हर गांव में फहरेगा तिरंगा

Thu, 03 Dec 2020 06:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra tiranga will unfurl in every village on the foundation day of the Congress Party
राबर्ट्सगंज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते राष्ट्रीय सचिव ,यूप? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व यूपी के सह प्रभारी बाजीराव खाड़े ने कहा है कि कांग्रेस को न्याय पंचायत स्तर पर खड़ा किया जाएगा। इसके तहत हर गांव में कांग्रेस के कार्यकर्ता होंगे। पार्टी के स्थापना दिवस पर हर गांव में तिरंगा फहराया जाएगा। यह बातें राष्ट्रीय सचिव ने बृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज में पार्टी के जिला कार्यालय पर हुई बैठक में कही।
विज्ञापन

बाजीराव खाड़े ने कहा कि प्रियंका गांधी के आह्वान पर निचले स्तर पर कांग्रेस को सशक्त बनाने के लिए पूरी ताकत से कार्यकर्ता लग जाएं। प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक ललितेश त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं की फौज तैयार होगी। कहा, बीजेपी सरकार में किसान व युवा बेरोजगार हैं। किसानों का अत्याचार चरम पर है। प्रदेश महासचिव मकसूद खां व प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह ने कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष व ब्लॉक प्रभारी अपने जिम्मेदारी से संगठन को न्याय पंचायत लेबल पर मजबूत करें। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामराज गोंड ने किया। इस दौरान अरविंद सिंह, कमलेश ओझा, जितेंद्र पासवान, बृजेश तिवारी, शत्रुंजय मिश्रा, राजीव त्रिपाठी, नागेश पाठक, आशुतोष दुबे, आकाश वर्मा, सूरज वर्मा, संगीता खरवार, उषा चौबे, प्रमोद पांडेय, हरेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रामगढ़: कांग्रेस के चतरा ब्लॉक के कार्यकर्ताओं की बैठक मंडी समिति परिसर में हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता निष्ठा पूर्वक संगठन को खड़ा करने में लग जाएं। आने वाला समय कांग्रेस का होगा। यहां भी प्रदेश महासचिव मकसूद खां, प्रदेश सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष रामराज गोंड समेत जिला उपाध्यक्ष कमलेश ओझा, ब्लॉक अध्यक्ष निगम मिश्रा, राजबली पांडे, विनोद तिवारी, मोहर मणिपाठक, रमाकांत देव पांडे, सुरेश पांडे, कृष्ण कुमार मिश्रा, लालजी मिश्रा, सलीम खान, हसमुद्दीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed