{"_id":"65b2b9a78932c0368407f037","slug":"sonbhadra-thursday-was-the-coldest-in-ten-years-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra : दस वर्षों में सबसे सर्द रहा बीता दिन, लुढ़क कर तीन डिग्री पर पहुंचा पारा; ठिठुरते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra : दस वर्षों में सबसे सर्द रहा बीता दिन, लुढ़क कर तीन डिग्री पर पहुंचा पारा; ठिठुरते रहे लोग
Fri, 26 Jan 2024 01:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 26 Jan 2024 01:12 AM IST
सार
पिछले दस वर्षों में यह अब तक का 25 जनवरी को सबसे न्यूनतम तापमान है।
विज्ञापन
उत्तर भारत में शीतलहर।
- फोटो : PTI
विस्तार
सोनभद्र में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच बृहस्पतिवार को जिले में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पिछले दस वर्षों में यह अब तक का 25 जनवरी को सबसे न्यूनतम तापमान है। इससे पहले 2021 में 3.2 डिग्री न्यूनतम पारा दर्ज किया गया था। सुबह नौ बजे तक कोहरे की घनी चादर भी तनी रही। इसके बाद धूप मिली, मगर शीतलहर के कारण ठंड से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन
इस साल 20 जनवरी को इस सीजन का सबसे कम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री रहा। कोहरे के चलते दृश्यता काफी कम रही।
विज्ञापन
सुबह नौ बजे तक 50 मीटर की दूरी साफ नजर नहीं आ रही थी। ग्रामीण इलाकों में दोपहर तक कोहरा बना रहा। उन्होंने अगले कुछ दिनों तक मौसम का ऐसा ही रुख बने रहने की संभावना जताई है। ठंड के इस तेवर से लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन
पहली बार बिना रिहर्सल स्कूलों में मनेगा गणतंत्र दिवस
ठंड के कहर से जिले में आठवीं तक के स्कूल पिछले 25 दिनों से बंद चल रहे हैं। स्कूल न खुलने से इस बार बच्चे गणतंत्र दिवस की तैयारी भी नहीं कर पाए हैं। स्कूलों में हर वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड आदि में बच्चे भाग लेते हैं।
इसका अभ्यास कई दिन पहले से शुरू हो जाता है। इस बार पहली दफा ऐसा हो रहा है कि बिना किसी रिहर्सल के ही स्कूलों में गणतंत्र दिवस समारोह का आयाेजन किया जाएगा। हालांकि कुछ निजी स्कूलों में रिहर्सल के लिए चुनिंदा बच्चों को बुलाया जाता रहा है।