फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: The dead body of the married woman was found hanging from the noose, the family members accused of murder

सोनभद्रः फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 23 Sep 2021 10:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: The dead body of the married woman was found hanging from the noose, the family members accused of murder
सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरखोरहा में बुधवार की रात विवाहिता का शव संदिग्ध हाल में फंदे से लटकता मिला। शव घर में बड़ेर से लटकता पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बरखोरहा गांव निवासी राजेश उर्फ तुलसी यादव की शादी आठ मई को कोन थाना क्षेत्र के बरवा खास गांव निवासी मीरा (22) से हुई थी। ससुराल वालों के मुताबिक, बुधवार की रात खाना खाने के बाद मीरा कमरे में सोने गई। सुबह उसका शव बड़ेर में फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पुलिस और विवाहिता के मायके वाले मौके पर पहुंच गए। विवाहिता के बड़े पिता मनोहर यादव ने हत्या के बाद शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मीरा का घुटना जमीन को छू रहा है। ऐसे में खुद से फांसी लगाने की बात गलत है। ससुरालवालों ने हत्या के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सोनकर ने कहा कि घटना की जानकारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सूरजमन यादव के माध्यम से मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed