फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: The arbitrariness of tender has started in many gram panchayats from now on

सोनभद्रः अभी से कई ग्राम पंचायतों में शुरू हो गई निविदा की मनमानी

Thu, 17 Jun 2021 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: The arbitrariness of tender has started in many gram panchayats from now on
सोनभद्र। जिले में कई ग्राम पंचायतों द्वारा सामग्री आपूर्ति के लिए प्रकाशित की जा रही निविदाओं में मनमानी किए जाने की शिकायत प्रशासन को मिली है। डीएम ने डीपीआरओ को ऐसा करने वाले सचिवों के खिलाफ कार्रवाई और पहले से अधिक पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया है। डीपीआरओ विशाल सिंह ने सभी सचिवों को पत्र भेज कर पारदर्शिता बरतने को कहा है।
विज्ञापन

जिले के कई ग्राम पंचायतों में काम शुरू होने से पहले मनमानी करने की शिकायत अधिकारियों के पास पहुंचनी शुरू हो गई है। इसको गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ ने समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को पत्र भेज कर मनमानी पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया है। निर्देश दिया है कि ग्राम पंचायतों द्वारा निविदा के लिए प्रकाशित विज्ञापन दो सर्वाधिक प्रसार वाले दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित कराए जाएं। जिनमें कम से कम एक का प्रकाशन जनपद में सर्वाधिक संख्या में प्रसारित होने वाले समाचार पत्र के अंक में अवश्य होना चाहिए। प्रकाशित विज्ञापन में निविदा प्रपत्र की विक्री का समय एवं स्थान स्पष्ट रूप से अंकित हो एवं विक्री करने वाले व्यक्ति, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सेवक का नाम व मोबाइल नंबर अवश्य अंकित हो। डीपीआरओ ने कहा कि सचिवों को निविदा खोले जाने की तिथि, समय व स्थान का स्पष्ट उल्लेख करने और निविदा प्रकाशित होने एवं निविदा खोले जाने के बीच कम से कम 15 दिवस की अवधि अवश्य देने का निर्देश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed