फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Start production from the 13th unit by September, the chairman of the corporation visited the Obra project

सोनभद्रः सितंबर तक हर हाल में शुरू करें 13वीं इकाई से उत्पादन, निगम के चेयरमैन ने किया ओबरा परियोजना का किया भ्रमण

Thu, 26 Aug 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Start production from the 13th unit by September, the chairman of the corporation visited the Obra project
ओबरा में निर्माणाधीन ओबरा सी परियोजना का निरीक्षण करते प्रमुख सचिव ऊर्जा एम देवराज। - फोटो : SONBHADRA
प्रमुख सचिव (ऊर्जा) और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम के चेयरमैन एम. देवराज ने बृहस्पतिवार को सोनभद्र के ओबरा परियोजना का भ्रमण किया। छह सौ मेगावाट की ओबरा-सी तापीय परियोजना के निर्माण कार्य का जायजा लिया। 13वीं इकाई के अनुरक्षण कार्य को भी देखा। उन्होंने सितंबर तक इस इकाई को चालू करने की बात कही।
विज्ञापन

चेयरमैन का पद संभालने के बाद पहली बार आए एम. देवराज ने ओबरा सी तापीय परियोजना के दोनों यूनिटों के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। लंबे समय से अनुरक्षण व मरम्मत के लिए दी गई 200 मेगावाट की 13वीं इकाई के कार्य का निरीक्षण करते हुए इसे हर हाल में सितंबर तक पूरा करने को कहा, जिससे इस इकाई से उत्पादन चालू किया जा सके। चेयरमैन ने मेसर्स दूसान, मेसर्स बीएचईएल और परियोजना के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्य व परियोजना संचालन की विस्तृत जानकारी ली। इसके साथ ही इकाइयों से विद्युत उत्पादन में आ रही बाधाओं पर भी विस्तृत चर्चा की। ओबरा सी के निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों के मजदूरी के भुगतान और हड़ताल के मुद्दे का शीघ्र समाधान निकालने का भी निर्देश दिया। इस दौरान ओबरा जल विद्युत गृह, परियोजना चिकित्सालय और स्कूलों को भी देखा।
विज्ञापन

संघर्ष समिति ने सौंपा 11 सूत्री मांगपत्र
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ओबरा के संयोजक इं. अदालत वर्मा के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने चेयरमैन का स्वागत किया। अधिकारियों-कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित 11 सूत्री ज्ञापन भी सौंपा। समिति ने राज्य सरकार की भांति 2005 तक के नियुक्त कार्मिकों को पुरानी पेंशन देने, ओबरा सी निर्माण की वजह से परियोजना की मुख्य मार्ग की खराब हालत को देखते हुए अविलंब मरम्मत कराने, प्रोजेक्ट अस्पताल में डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती कराने, टेस्टिंग उपकरणों व दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने, उत्पादन निगम के लंबित भत्तों का पुनरीक्षण एवं उत्पादन प्रोत्साहन भत्ता बहाल करने, परियोजनाओं में अनुरक्षण कार्यों एवं महत्वपूर्ण स्पेयर पार्ट्स आदि हेतु धन उपलब्ध करने की भी मांग की। वार्ता के दौरान इं. एके राय, ओपी पाल, अभय प्रताप सिंह, शशिकांत श्रीवास्तव, दिनेश यादव, अजय सिंह, अंकित प्रकाश, मनीष कुमार मिश्र, शाहिद अख्तर, नवीन चावला, कुलदीप कुमार, योगेंद्र कुमार, रामयज्ञ मौर्य, सतीश कुमार, दीपक सिंह, विजय कुमार, सुरेश सिंह यादव, प्रह्लाद शर्मा, अंबुज सिंह, अंकित कुमार, शशिकांत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed