फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: SP workers demonstrated against the government on rising inflation

सोनभद्रः बढ़ती महंगाई पर सरकार के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 12 Sep 2021 06:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: SP workers demonstrated against the government on rising inflation
राबर्ट्सगंज में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
खाद्य और पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोत्तरी से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को सोनभद्र के राबर्ट्सगंज में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार पर महंगाई बढ़ाकर जनता का उत्पीड़न करने का आरोप मढ़ा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार केवल जनता को गुमराह कर रही है। सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई बढ़ रही है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। कर्मचारी से लेकर किसान, नौजवान, छात्र परेशान हैं। आगामी विधान सभा चुनाव में इसका जवाब जनता देने के लिए तैयार है। संचालन हिफाजत अली ने किया। मुन्ना कुशवाहा, रमाशंकर यादव, जुनैद अंसारी, मोती कोल, हीरा सोनकर, मोहन यादव, हैदर खां, तपन खां, गोपाल गुप्ता, राजू सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed