फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

अनपरा और डाला को 2022 में मिल सकता है नया चेयरमैन

Sat, 04 Jan 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra
सोनभद्र। सात नगर पंचायतों और एक नगर पालिका वाले जिले में अगले चुनाव से नगर पंचायतों की संख्या बढ़कर नौ हो जाएगी। प्रदेश सरकार से अनपरा और डाला को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने के प्रस्ताव के बाद वहां नगर पालिका गठन को लेकर हलचल बढ़ गई है। जिला प्रशासन निर्धारित एरिया में पहले वार्डों का परिसीमन कराएगा। इसके बाद इस पर दावा-आपत्तियां लेकर वार्ड गठन को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद नगरपालिका का गठन और दोनों नवसृजित नगरपंचायतों में पहले चेयरमैन-सभासद के चुनाव को लेकर प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन

फिलहाल जिले के अन्य नगर पंचायतों के साथ 2022 में अनपरा-डाला के लिए पहला चेयरमैन मिलने की संभावना जताई जा रही है। पिछले चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए 2022 के नवंबर-दिसंबर में नगर पंचायत का चुनाव होने की उम्मीद है। इससे पहले प्रशासन वार्ड परिसीमन, नगर पंचायत एरिया का सीमांकन, नगर पंचायत भवन की उपलब्धता आदि की प्रक्रिया पूरी करेगा। बता दें कि अनपरा और डाला दोनों की शहरी आबादी को देखते हुए लंबे समय से नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग थी। अब जाकर मांग पूरी हुई तो तमाम लोग खुशी से उछल पड़े। उधर, एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जल्द ही दोनों नवसृजित नगर पंचायतों में वार्ड परिसीमन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed