फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

सवा 11 बजे बाद खुले मंदिरों के कपाट

Thu, 26 Dec 2019 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra
सोनभद्र। सूर्य ग्रहण की वजह से बृहस्पतिवार की सुबह सवा 11 बजे मंदिरों के कपाट खुले। इसके बाद विधि विधान से मंदिरों में पूजन अर्चन हुआ। सूर्य ग्रहण के पश्चात नदी में स्नान करने के बाद लोगों ने दान किया। सूर्य ग्रहण समाप्त होने पर हिन्दू धर्म में आस्था रखने वालों के घर चूल्हे जले। ज्योषाचार्य डा. एसएन तिवारी के मुताबिक सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक लगने से बुधवार की रात 8.21 बजे तक संध्या आरती करने के बाद मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गये थे। बृहस्पतिवार की सुबह 8.21 बजे सूर्य ग्रहण लगा जो 11.14 बजे तक रहा। सूर्य ग्रहण समाप्त होने पर नगर स्थित रामजानकी मंदिर, संकटमोचन मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर डाला, उमामाहेश्वर मंदिर शिवद्वार सहित अन्य मंदिरों के कपाट खुले और विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। आस्थावानों ने सूर्य ग्रहण के पश्चात स्नान, दान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed