फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Triple talaq given to wife for stopping him taking children to home in sonbhadra

सोनभद्रः बच्चों को घर ले जाने से रोका तो दे दिया तीन तलाक, पिटाई भी की

Sun, 08 Dec 2019 02:07 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 08 Dec 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
Triple talaq given to wife for stopping him taking children to home in sonbhadra
सांकेतिक तस्वीर

कोतवाली क्षेत्र के दीघुल गांव में शनिवार को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने ससुराल पहुंच अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। अपने दो बच्चों को ले जाने की कोशिश की तो विवाद हो गया। पत्नी के विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। पत्नी नजरून निशा की तहरीर पर पुलिस ने तलाक देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


दीघुल गांव की नजरून निशा पुत्री अजमतुल्लाह अंसारी की शादी करती नौ वर्ष पूर्व गांव के ही निसार अहमद पुत्र शेर मोहम्मद के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी। शनिवार को नजरून निशा ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पति ने कुछ दिनों पूर्व बगैर जानकारी दिए दूसरी शादी कर ली है।
विज्ञापन


चार दिसंबर को दोपहर एक बजे उसके मायके पहुंच कर उसका पति दोनों बच्चों को जबरन ले जाने लगा। जब उसने बच्चों को ले जाने से मना किया तो पति ने उसकी सभी के सामने पिटाई कर दी। साथ ही कहा कि तुम मेरी पत्नी नहीं हो और उसने कहा कि मैं तुम्हें तलाक देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने तीन बार तलाक तलाक तलाक बोल दिया। इसकी सूचना तत्काल 112 डायल पुलिस को दी थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिर उसने शनिवार को कोतवाली में पहुंचकर तहरीर दी। इस पर पुलिस ने नजरून निशा की तहरीर पर उसके पति निसार अहमद के खिलाफ 3/4 तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मुुकदमा दर्ज किया जा चुका है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed