फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

राजीव अध्यक्ष, राहुल उपाध्यक्ष, रजत राज बने महामंत्री

Mon, 02 Dec 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
sonbhadra
दुद्धी। भाऊराव देवरस राजकीय पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव रविवार को भारी गहमागहमी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गया। सुबह नौ बजे से दो बजे तक मतदान हुआ और शाम साढ़े चार बजे से साढ़े सात बजे तक मतगणना हुई। इसके बाद परिणामों की घोषणा हुई। इसमें राजीव कुमार अध्यक्ष, राहुल कुमार उपाध्यक्ष और रजत राज महामंत्री निर्वाचित घोषित किये गए। कालेज के प्राचार्य डॉ. नीलांजन मजूमदार ने सभी विजयी प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

भाऊराव देवरस राजकीय पीजी कालेज में छात्रसंघ चुुनाव रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गया। यहां सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। कुल वोटर 1697 हैं जिसमें से कुल 939 वोट पड़े। 758 लोगों ने वोट नहीं दिया। दोपहर दो बजे तक मतदान के बाद शाम साढ़े चार बजे से मतों की गिनती शुरू हुई। करीब तीन घंटे तक साढ़े सात बजे तक मतों की गिनती पूरी हुई। इसके बाद परिणाम की घोषणा हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार गौतम ने परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजीव कुमार को सर्वाधिक 345 वोट मिले और उन्हें विजयी घोषित किया गया। सत्यम सोनी 237, विंध्यवासिनी को महज 85 मत हासिल हुए। गौरव कुमार को 233 वोट मिला। उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी राहुल कुमार को सर्वाधिक 399 मत हासिल हुए और उन्हें विजयी घोषित किया गया। इसके अलावा राजन सोनी को 276, देवलाल को 212 मत मिले। महामंत्री पद पर रजत राज को सर्वाधिक 378 वोट मिले। उन्हें जीत हासिल हुई। इसके अलावा सतेंद्र कुमार को 92, रोशन कुमार तिवारी को 204 और आलोक कुमार को 207 वोट मिले। पुस्तकालय मंत्री पद पर आसरा बानो विजयी हुईं। उन्हें 535 मत और उनके निकटतम प्रत्याशी राजीव नयन को 307 मत मिले। सर्वाधिक कांटे की टक्कर वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर रही। इसमें पुर्नमतगणना पर वर्षा कुमारी को 80 मत मिले और वे विजयी घोषित हुईं। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अमरजीत को 77 मत मिला। कला संकाय प्रतिनिधि पद पर नजरा खातून 169, अनुष्का सिंह 489 मत मिले। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर लल्लन सिंह को 43 मत और संदीप सागर को 19 मत मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed