{"_id":"5ddebff68ebc3e54b849c9aa","slug":"sonbhadra-sonbhadra-news-vns4965346101","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन दारोगा मौत मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन दारोगा मौत मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली शारदा मंदिर के समीप वन दारोगा टीपी सिंह की हुई मौत के मामले में अज्ञात खनन माफियाओं के खिलाफ पुलिस
ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई मंगलवार को मृतक की पत्नी की साधना सिंह की तहरीर पर हुई।
बीते शुक्रवार को बिल्ली में आजमगढ़ के रहने वाले वन दरोगा टीपी सिंह का खून से लथपथ शव मिला। उसी दिन रात में जिला अस्पताल में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया था। एसपी के निर्देश पर ओबरा सीओ वन दारोगा के मौत कैसे हुई इसकी जांच कर रहे हैं। अभी तक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर मिले सबूत के आधार पर टैंकर की चपेट में आने से दारोगा की मौत होने की पुष्टि हुई है। जांच की प्रक्रिया अभी जारी है। वहीं मंगलवार की रात मृतक वन दारोगा की पत्नी साधना सिंह ने पुलिस को कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराने का आरोप लगाई है। सीओ भाष्कर वर्मा ने कहा कि साधना की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वादिनी का आरोप है कि कुछ अवैध खनन करने वालों द्वारा उनके पति की हत्या कर दी गई है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष ढंग से विवेचना कराते हुए जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।