फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

बरावफात के मौके पर जश्न के साथ निकला जुलुस

Sun, 10 Nov 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra
सोनभद्र। जिले में रविवार को अकीदत के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बारावफात मनाया। जगह-जगह जुलूस निकाल कर तथा गले मिलकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को मुबारकवाद दी। जुलूस में सरकार की आमद मरहबा के नारे लगाते हुए लोग चल रहे थे। बारावफात पर आकर्षक झालर बत्तियों से नगर को सजाया गया था। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस ड्रोन कैमरे की मदद से भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर नजर बनाए रही।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज के पूरब मोहाल मस्जिद में हाफिज की देखरेख में जुलूस निकाला गया। जुलूस जामा मस्जिद से पूरब मोहाल मस्जिद होते हुए नई बस्ती मस्जिद, मेन चौक दीपनगर होते हुए पूरब मोहाल मस्जिद पर समाप्त हुआ। अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर मुस्ताक खां, फरीद खां, रोशन खां, मुर्तजा अंसारी, हिदायत उल्ला खां, जाफर हुसैन, दानिश, अरसद खां, नथु वारसी, ऐजाज कादरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

दुद्धी: नगर में रविवार को अकीदत के साथ बारावफात मनाया गया। सुबह नौ बजे से स्थानीय मकतब जबारिया (ईदगाह) से निकाली गई जुलूसे मोहम्मदी में नगर व आस पास के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शिरकत किया। जुलुस ए मोहम्मदी पूरे दुद्धी नगर में भ्रमण करते हुए हिन्दू भाइयों को गुलाब का फूल देकर मुबारक बाद दिया। नारे तक़दीर, अल्लाह हु अकबर और सरकार की आमद मरहब्बा के नारे लगाते हुए काली मंदिर तिराहे तक होकर मेन बाजार चौक रजा मस्जिद के पास पहुंचे। लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को बारावफात की मुबारकबाद दी। जामा मस्जिद के पास महफिल ए मिलाद का आयोजन किया गया। सदर शमीम अंसारी ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया। सुरक्षा व्यवस्था में एएसपी नक्सल अभयनाथ त्रिपाठी, सीओ संजय वर्मा, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ड्रोन की मदद से भीड़ भाड़ की स्थिति का जायजा लेते रहे। इस मौके पर धर्मगुरु हुजूर नसीरे मिल्लत, मुफ्ती महमूद, मौलाना नजीर, उस्मान, जामा मस्जिद इमाम शहीद अनवर, मौलाना गुलाम सरवर, फत्तेह मुहम्मद, मेराज हुसैन, राजा खान, सेराज खान, राफे खान, सलिउल्लाह खान, कलीमुल्लाह खान, कल्लन खान, इब्राहिम खान, रिजवान खान, शाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed