{"_id":"5dc84ebe8ebc3e5b305ee90c","slug":"sonbhadra-sonbhadra-news-vns4935497146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या प्रकरण: तीन को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या प्रकरण: तीन को हिरासत में लिया
विज्ञापन
सोनभद्र। अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से सुनाए गए फैसले के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग जगहों से पुलिस ने एक युवक को फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने एवं आतिशबाजी करने के आरोप में दो को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने एक युवक को एक लाख रुपये से पाबंद कर उसको छोड़ दिया, जबकि दो लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। सोशल मीडिया पर पुलिस अब भी टकटकी लगाए हुए है।
शनिवार की देर रात राबर्ट्र्सगंज कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की एक युवक अयोध्या मामले में आए फैसले के संबंध में फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्प्णी कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने टिप्पणी करने वाले आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि फेसबुक पर गलत टिप्पणी करने के आरोप में हिरासत में लिए गए राबर्ट्सगंज के न्यू कालोनी निवासी लोकेश को एक लाख रुपये से पाबंद और 107/16 की कार्रवाई करते हुए चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। उधर पिपरी थाना क्षेत्र के रेनुकूट में अयोध्या मामले में आए फैसले की खुशी में कुछ लोग आतिशबाजी कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पिपरी सीओ ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि रोक के बावजूद आतिशबाजी करने के आरोप में पकड़े गए रेनुकूट निवासी राजेश और दिलीप का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। कहा कि अशांति का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।