फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

चपकी आश्रम में 29 को होंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

Sun, 10 Nov 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra
सोनभद्र। सेवाकुंज आश्रम चपकी कारीडाड में 29 नवंबर को बिरसा मुंडा की 145वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आगमन हो सकता है। आगमन की सूचना राष्ट्रपति के सचिव विक्रम सिंह की तरफ से राज्य सभा सांसद रामसकल और सेवा समर्पण संस्थान के सह संगठन मंत्री आनंद उपाध्याय को पत्र भेजकर दी गई है। राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां तेज कर दी गई है। रविवार को राज्यसभा सांसद के साथ संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

सेवा समर्पण संस्थान के जिला कार्यसमिति के सदस्य आलोक कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि संस्थान की तरफ से भगवान बिरसा मुंडा की 145वीं जयंती के अवसर पर देश भर में एक से 30 नवंबर तक वनवासी गौरव के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सेवा कुंज आश्रम चपकी कारीडाड की तरफ से 29 नवंबर दिन शुक्रवार को वनवासी समागम कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ परिवार के जिम्मेदार पदाधिकारियों के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी शामिल होने के लिए सहमति जताई है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम की जानकारी पत्र के माध्यम उनके कार्यालय द्वारा सेवा समर्पण संस्थान के सह संगठन मंत्री आनंद उपाध्याय को दी गई है। अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति कैम्पस में बने कुछ भवनों का उद्घाटन भी कर सकते हैं। वे शुरू से ही प्रकल्प से जुड़े रहे हैं और उनकी रुचि भी इस प्रकार के कार्यों में रही है। राष्ट्रपति के आगमन केे मद्देनजर जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed