{"_id":"5d8ba9b98ebc3e012d67ffdf","slug":"sonbhadra-sonbhadra-news-vns4857366191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्किल एरिया की नए सिरे से होगी समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्किल एरिया की नए सिरे से होगी समीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विण्ढमगंज। जिले में तय की गई नई सर्किल (पुलिस क्षेत्राधिकारी ) एरिया की नए सिरे से समीक्षा की जाएगी।
विंढमगंज क्षेत्र के 29 ग्राम पंचायतों को सीओ सर्किल दुद्धी से हटाकर कोन सर्किल में शामिल करने के विरोध को देखते हुए एसपी प्रभाकर चौधरी ने यह निर्णय लिया है। इसके लिए उन्होंने द्वय एएसपी की अगुवाई में जांच कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी तय की गई नई सर्किल भौतिक स्थिति जांचेगी। पखवारे भर में कमेटी को रिपोर्ट एसपी को देनी है।
बता दें कि शासन ने दुद्घी सर्किल से विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के 29 धूमा, मेदनी खाड ,सुखडा, जाम पानी, गोइठा ,हरपुरा ,बैरखड, पकरी, बरखोरहा, बोम ,देवरी, केवाल,घिवही, हरनाकछार, सलैयाडीह, बुटबेढवा , धरतीडोलवा ,फुलवार ,जाता जुआ, कोलिन डूबा ,मुड़ी सेमर, महुली ,जोरूखाड ,परासपानी, करहिया, कुदरी ,हीराचंक, पतरिहा, गांवो को हटाकर कोन सी ओ सर्किल में शामिल करने का निर्णय लिया है। इसका पिछले 15 दिनों से विण्ढमगंज इलाके में विरोध चल रहा था। इस संबंध में पिछले सप्ताह विधायक दुद्धी हरिराम चेरो ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस महानिदेशक मिलकर दुद्वी सर्किल से गांवों को हटाने के फैसले पर रोक लगाने की मांग की थी। इसी क्रम में बुधवार को विधायक हरिराम चेरो ने एसपी से मिलकर जनता की समस्याओं को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों एवं दुद्वी विधायक की मांग पर एएसपी ओपी सिंह और अभय नाथ त्रिपाठी की कमेटी गठित कर 15 दिनों में रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।