{"_id":"5efcad777d971d7e30189a8f","slug":"sonbhadra-security-guards-attacked-doctors-for-medical-checkup","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: सिक्योरिटी गार्ड का मेडिकल चेकअप करने गए डॉक्टरों पर हमला, कोरोना केयर सेंटर खोलने की अफवाह पर उग्र हुए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: सिक्योरिटी गार्ड का मेडिकल चेकअप करने गए डॉक्टरों पर हमला, कोरोना केयर सेंटर खोलने की अफवाह पर उग्र हुए ग्रामीण
Wed, 01 Jul 2020 09:06 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले के बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डोडहर में बुधवार एनटीपीसी रिहंद के डायमण्ड क्लब में शिफ्ट हुए निजी सिक्योरिटी गॉर्ड का मेडिकल परीक्षण करने आए चिकित्सकीय टीम व गार्डों पर ग्रामीणों ने अचानक हमला बोल दिया। जिसमें कई लोगों को चोटें आईं। पत्थरबाजी में खिड़कियों व वाहन के शीशे चकनाचूर हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। चिकित्सकीय टीम का कोई भी सदस्य घायल नहीं हुआ लेकिन सिक्योरिटी गार्ड के कई जवान घायल हो गए। जिसमें से तीन को ज्यादा चोटें आईं। जिनका एनटीपीसी के अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिन जवानों को कम चोट लगी थी, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। मामले में बीजपुर पुलिस सात अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
बीजपुर थाना प्रभारी श्याम बहादुर यादव धरिकार बस्ती में एनटीपीसी रिहन्द का डायमंड क्लब है। जिसमें बुधवार से सिक्योरिटी के जवानों को कॉलोनी परिसर में हुए टेंडर के तहत ड्यूटी करनी थी। बाहर से आए गार्डों को ड्यूटी करने से पहले उनका मेडिकल परीक्षण करने के लिए बाहर से चिकित्सकीय टीम आई थी।
विज्ञापन
किसी ने ग्रामीणों में अफवाह फैला दिया कि यहां कोविड केयर सेंटर खोला जा रहा है और यहां कोरोना के मरीजों को शिफ्ट किया जा रहा है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने समूह में पहुंचकर पत्थरबाजी कर भवन की खिड़कियों के शीशे सहित वाहन के शीशे तोड़ दिए।
हमले में सिक्योरिटी के कई जवान ज्वाला प्रसाद शाह, शीतल शरण प्रेम, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी घायल हो गए। मामले की सूचना पाते ही प्रबन्धन के उच्चाधिकारी और सीआईएसएफ सहित स्थानीय पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली है।
उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। निजी सुरक्षा गार्ड के प्रबंधक सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि इन ग्रामीणों का आक्रोश किसी अन्य मामले को लेकर रहा। अचानक भारी संख्या में ग्रामीण लाठी, डंडा, पत्थरों से सुरक्षा गार्डों पर हमला बोल दिए। ऐसे असुरक्षित जगह पर बाहर में गार्डों को खतरा है।
ऐसी स्थिति में प्रबंधन से सुरक्षा की मांग करेंगे, अन्यथा ड्यूटी करा पाना संभव नहीं है। एनटीपीसी रिहंद के जनसंपर्क अधिकारी प्रशांक चंद्रा के मुताबिक किसी ने ग्रामीणों में अफवाह फैला दी कि यहां कोविड केयर सेंटर खोलकर कोरोना के मरीजों को शिफ्ट किया जा रहा है। इस पर ग्रामीणों ने मेडिकल कराने पहुंचे सिक्योरिटी गार्ड के जवानों व चिकित्सकीय टीम पर हमला बोल दिया। हमले में चिकित्सकीय टीम का कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।