फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra's youth dies due to electrocution in Uttarakhand

सोनभद्र के युवक की उत्तराखंड में करंट लगने से मौत

Sun, 22 Aug 2021 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Sonbhadra's youth dies due to electrocution in Uttarakhand
ओबरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसोई टोला खैराही निवासी एक युवक की उत्तराखंड के चमोली जिले में कार्य करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गयी। शुक्रवार की शाम युवक का शव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। पनारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव ने बताया कि मृतक संजय खरवार (21) पूत्र बाबूलाल खरवार निवासी टोला खैराही लगभग तीन माह पूर्व उत्तराखंड में टावर का कार्य कर रही मेसर्स ममताज इंटर प्राइजेज नामक कंपनी में मजदूरी का कार्य करता था। बीते गुरुवार को कार्य के दौरान करंट लग जाने से मौके पर ही मौत हो गयी। कंपनी के जिम्मेदारों ने उत्तराखंड के चमोली में ही पोस्टमार्टम कराकर निजी वाहन से शुक्रवार की शाम मृतक के शव को गांव ले आकर परिजनों को सौंप दिया। इस दौरान कंपनी के लोगों ने मृतक के परिजनों को 50 हजार नगद दिया। वही तीन लाख रुपया बाद में देने का आश्वासन दिया है। ओबरा पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गयी। वही शव का अंतिम संस्कार परिजनों ने कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed