{"_id":"6150b4358ebc3e09081df8d0","slug":"sonbhadra-s-missing-two-youth-arrested-with-heroin-in-pratapgarh-sonbhadra-news-vns613900589","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र के लापता दो युवक प्रतापगढ़ में हेरोइन संग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र के लापता दो युवक प्रतापगढ़ में हेरोइन संग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले से सात दिन पूर्व घूमने को जौनपुर के लिए निकले दो युवक हेरोइन तस्कर निकले। शनिवार को प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दोनों युवकों को लाखों रुपये की हेेेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। बाराबंकी से बिना नंबर की बाइक से युवक हेरोइन लेकर सोनभद्र लौट रहे थे।
22 सितंबर को सदर कोतवाली क्षेत्र के जमगांव गांव से पुलिस को सूचना मिली कि 20 सितंबर को दो युवक बाइक से जौनपुर घूमने के लिए निकले थे। लेकिन, अभी तक नहीं लौटे हैं। कुछ लोग उनका पता लगाने गए तो उनका भी मोबाइल बंद है। सोनभद्र के एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सिटी सीओ राजकुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम को युवकों की तलाश में लगाया। छानबीन शुरू हुई तो मामले में सच्चाई सामने आई।
स्वाट प्रभारी अमित त्रिपाठी ने बताया कि प्रतापगढ़ के थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के ढकवा बाजार के समीप शनिवार को पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। उन्होंने बगैर नंबर के बाइक पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो वे भागने के चक्कर में गिर पड़े। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर जमगांव निवासी विनोद सिंह और झकाही गांव निवासी बिजेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, उनके कब्जे से करीब 90 ग्राम हेरोइन मिली। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब नौ लाख रुपये कीमत है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि हेरोइन बाराबंकी जनपद से लेकर सोनभद्र में एक-एक ग्राम का पैकेट बनाकर बेचते हैं। पुलिस ने दोनों का चालान करते हुए वाहन सीज कर दिया है।
विज्ञापन
अंतरजनपदीय हेेरोइन तस्करों को दबोचा
राबर्ट्सगंज के चंडी तिराहे के समीप रविवार को पुलिस ने अंतरजनपदीय दो हेरोइन तस्कर समेत तीन को गिरफ्तार किया। तस्करों के कब्जे से साढ़े दस लाख की 105 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
मुखबिर की सूचना पर चंडी तिराहे के समीप पुलिस टीम ने दो बाइक सवार तीन हेरोइन तस्करों को धर दबोचा। सीओ राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए तस्कर मिर्जापुर जिले के चुनार कोतवाली क्षेत्र के सराय टैकोर निवासी सन्नी कुमार, रवि गुप्ता और राबर्ट्सगंज के चंडी होटल निवासी आकाश सोनकर हैं। तलाशी में कब्जे से 105 ग्राम हेरोइन मिली, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब साढ़े दस लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि पुलिस तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उनका चालान कर दी। तस्करों की दो बाइक सीज की गई है।