Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Sonebhadra News
›
Sonbhadra: Protesters protest against inflation, anger over the cost of edible oil along with petrol, diesel and cylinders
{"_id":"6110208f8ebc3efccb272654","slug":"sonbhadra-protesters-protest-against-inflation-anger-over-the-cost-of-edible-oil-along-with-petrol-diesel-and-cylinders-sonbhadra-news-vns605036115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः महंगाई के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन, पेट्रोल डीजल व सिलिंडर के साथ खाद्य तेल महंगा होने से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः महंगाई के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन, पेट्रोल डीजल व सिलिंडर के साथ खाद्य तेल महंगा होने से आक्रोश
राबर्ट्सगंज में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।संवाद
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
सोनभद्र। पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों में कटौती किए जाने की मांग को लेकर रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज स्थित रामसरोवर तालाब के पास प्रदर्शन किया। केंद्र एवं प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि अच्छे दिन का सपना दिखाने वाली भाजपा सरकार में सिलिंडर हो या डीजल-पेट्रोल सभी लगातार महंगे हो रहे हैं। सरसों तेल सहित अन्य खाद्य तेल के साथ अन्य वस्तुएं काफी महंगी हो गई हैं। कहा, एक तरफ आम जनमानस वैश्विक महामारी से जूझ रही है तो दूसरी तरफ सरकार महंगाई का बोझ थोप रही है। ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर अभिभावकों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा की भाजपा सरकार ने व्यापारी हित में काम नहीं किया। श्यामा प्रसाद विश्वकर्मा, रामानंद विश्वकर्मा, राम प्रवेश यादव, हैदर खां, हीरा सोनकर, गोपाल गुप्ता, मोहन लाल यादव, हिफाजत अली, अल्ताफ अंसारी, संतोष पटेल, मोती कोल, तपन खां आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।