फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Production at full capacity from power houses of Anpara, demand has exceeded 20 thousand MW in five days

सोनभद्रः अनपरा के बिजली घरों से पूर्ण क्षमता से उत्पादन, पांच दिनों से 20 हजार मेगावाट के पार बनी है मांग

Thu, 02 Sep 2021 09:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Production at full capacity from power houses of Anpara, demand has exceeded 20 thousand MW in five days
थर्मल बैकिंग नहीं होने से बृहस्पतिवार को सोनभद्र स्थित अनपरा के बिजली घरों से पूर्ण क्षमता से विद्युत उत्पादन किया जा रहा है। इससे लगातार 20 हजार मेगावाट से अधिक बिजली की मांग होने के बाद भी पावर कॉरपोरेशन को सुचारू विद्युत आपूर्ति करने में काफी राहत मिल रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक प्रदेश में बिजली की मांग 17415 मेगावाट थी। इससे पूर्व सुबह बिजली की अधिकतम मांग 20740 मेगावाट दर्ज की गई। बिजली की बढ़ी मांग को देखते हुए बिजली घरों से थर्मल बैकिंग बंद रही। इससे अनपरा ए से 510, बी से 929, सी लैंको से 1109 तथा डी परियोजना से 365 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया गया। बृहस्पतिवार को निगम का उत्पादन भी 3442 मेगावाट रहा।
विज्ञापन

एक घंटे में लाइटअप हुई छठीं इकाई
बृहस्पतिवार दोपहर तकनीकी खराबी के कारण अचानक अनपरा परियोजना की 500 मेगावाट छठी इकाई ट्रिप कर गई। डी परियोजना के जीएम आरके अग्रवाल ने बताया कि यूएटी टांसफार्मर में खराबी के कारण दोपहर में 2.45 बजे छठीं इकाई को शटडाउन लेना पड़ा। अभियंताओं ने युद्ध स्तर पर अनुरक्षण कर इकाई को एक घंटे के अंतराल में ही 3.52 बजे लाइटअप कर लिया। देर शाम तक इकाई से उत्पादन प्रारंभ कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिहंद हाइड्रो की सभी इकाईयों से हो रहा उत्पादन
बिजली की बढ़ी मांग को देखते हुए सिस्टम कंटोल के निर्देश पर रिहंद हाइड्रो की सभी छह टरबाइनों से विद्युत उत्पादन किया जा रहा है। रिहंद जल विद्युत गृह के अधिशासी अभियंता ओएंडएम एसके राय ने बताया कि परियोजना से 271 मेगावाट उत्पादन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed