फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra Police got first rank on IGRS portal, two police stations lagged behind.

Sonebhadra News: आईजीआरएस पोर्टल पर सोनभद्र पुलिस को पहली रैंक, दो थाने पिछड़े

Wed, 08 Jan 2025 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra Police got first rank on IGRS portal, two police stations lagged behind.
आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में सोनभद्र पुलिस को प्रदेश में पहली रैंक मिली है। जिले के सभी थानों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। सिर्फ दो थाने शिकायतों के फीडबैक की समय से फीडिंग नहीं करने के कारण मामूली अंतर से 100 अंक पाने से पीछे रह गए हैं।
विज्ञापन

इसमें लगातार पांच बार पहली बार रैंक हासिल करने वाला रॉबर्ट्सगंज थाना भी है। विभिन्न माध्यमों से आने वाली शिकायतों को आईजीआरएस पोर्टल पर अपलोड किया जाता है। पोर्टल के जरिए शिकायतों की तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर निगरानी रखी जाती है।
विज्ञापन

दिसंबर माह में दर्ज हुई शिकायतों को जिले की पुलिस ने समय सीमा में निस्तारण किया और शिकायतकर्ता का फीडबैक लेकर उसे पोर्टल पर अपलोड करने में भी तत्परता दिखाई। इसका असर रहा कि जिले को ओवरआल कुल 115 के पूर्णांक में शत-प्रतिशत अंक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिले के अंदर 22 में से 20 थानों का प्रदर्शन भी बेहतर रहा है। सिर्फ रॉबर्ट्सगंज कोतवाली और बभनी थाना मामूली अंकों से पिछड़ गए हैं। इसके पीछे नेटवर्क की समस्या को कारण बताया जा रहा है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने इस उपलब्धि के लिए जिले के सभी सीओ, थानेदारों को शुभकामनाएं दी। आगे भी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed