UP Crime: 10 रुपये के स्टांप पेपर पर 500 रुपये का नोट छापते थे जालसाज, 10 हजार के नकली नोट के साथ दो गिरफ्तार
सोनभद्र के कोन थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। छठ पर्व को लेकर गश्त कर रही पुलिस ने एक कार की तलाशी ली तो नकली नोट के साथ लैपटॉप, प्रिंटर और सादे स्टांप पेपर पाए गए। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र से पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। दो जालसाजों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से दस हजार रुपये मूल्य के 500-500 के नोट बरामद किए हैं। दोनों दस रुपये के स्टांप पेपर पर कम्प्यूटर प्रिंटर की मदद से 500 रुपये के नोट छापते थे। वह अब तक 30 हजार रुपये नकली नोट खपा चुके हैं। पुलिस इस कार्य में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाने में लगी है।
यह है पूरा मामला
पुलिस लाइन सभागार में एएसपी कालू सिंह ने मीडिया को बताया कि गुरुवार को छठ पूजा पर शांति व्यवस्था के मद्देनजर कोन थाना प्रभारी गोपालजी गुप्ता पुलिस टीम के साथ रामगढ़ स्थित इंडियन बैंक शाखा के पास मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर उन्होंने बिना नंबर की एक कार को रोका।
तलाशी में मिले नोट छापने में इस्तेमाल उपकरण
पूछताछ में सामने आई ये बात
पूछताछ में जालसाजों की पहचान मिर्जापुर के चुनार कोतवाली क्षेत्र के नौगरहा निवासी सतीश राय और रॉबर्ट्सगंज के चुर्क बाजार निवासी प्रमोद मिश्र के रूप में हुई। दोनों ने बताया कि वह पहले कम्प्यूटर में 500 रुपये का नोट स्कैन करते हैं। फिर दस रुपये के स्टांप पेपर पर उसे प्रिंट कर लेते हैं। इस तरह से तैयार करीब 30 हजार रुपये के नकली नोट वह अब तक खपा चुके हैं। 10 हजार रुपये भी यहां खपाने के लिए ही आए थे।
क्या बोली पुलिस
एएसपी ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है। इस कार्य में उनका सहयोग करने वाले अन्य लोगों के बारे में भी सूचना जुटाई जा रही है। पुलिस टीम में कोन एसओ गोपालजी गुप्ता के साथ एसआई धर्मदेव यादव, हेड कांस्टेबल मुकेश आदि शामिल रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.