फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra Police arrested six people in six villages of Bihar, one accused of animal trafficking arrested

सोनभद्र पुलिस ने बिहार के छह गांवों में दी दबिश, पशु तस्करी के एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Sun, 24 Jan 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra Police arrested six people in six villages of Bihar, one accused of animal trafficking arrested
खलियारी। जिले के चार थानों और दो चौकियों की पुलिस टीम ने रविवार को बिहार के अधौरा थाना क्षेत्र के छह गांवों में दबिश दी। इस दौरान फोर्स ने जमुनीनार निवासी नाजिम को गिरफ्तार कर लिया। उस पर अक्टूबर 2020 में रायपुर थाने में गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था। सोनभद्र ले आई पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है। रायपुर के थाना प्रभारी हेमंत कुमार सिंह, मांची के वीरेंद्र वर्मा, पन्नूगंज के भुनेश्वर पांडेय, रामपुर बरकोनिया थाना के प्रभारी संजय पाल, सरईगाढ़ चौकी प्रभारी संतोष सिंह व सूअरसोत चौकी प्रभारी मनोज राय ने रविवार को हमराहियों के साथ अधौरा के चौधरना, बघौता, कान्हानार, जमुनीना, टोडी, भगवानपुर गांवों में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने जमुनीनार में दबिश देकर पशु तस्करी के आरोपी नाजिम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अचानक पहुंचने से गांव में हड़कंप मच गया। लोगों को जब पता चला कि यूपी की पुलिस है तो लोगों को राहत हुई। प्रभारी निरीक्षक रायपुर हेमंत सिंह ने बताया कि नाजिम पर रायपुर थाने में 13 अक्टूबर 2020 को गोवध निवारण अधिनियम व पशुक्रुरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। उसी समय से वह फरार चल रहा था। पुलिस अभियुक्त को पकड़ने के बाद टोडी भगवानपुर में दबिश देने चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed