फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra police arrested four BBA students for cyber fraud

साइबर ठगी से सावधान: फर्जीवाड़ा करने वाले बीबीए के चार छात्र गिरफ्तार, चरीका जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Mon, 03 Nov 2025 05:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 03 Nov 2025 05:12 PM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले के पिपरी थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गिरोह में कई अन्य लोग भी शामिल हैं। दुकानों का क्यूआर कोड भेजकर फर्जीवाड़े के जरिए पैसे मंगाते थे।

विज्ञापन
Sonbhadra police arrested four BBA students for cyber fraud
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले की पिपरी पुलिस और साइबर क्राइम की टीम ने दुकानों के क्यूआर कोड के जरिए ऑनलाइन ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का खुलासा किया है। इस गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। सभी बीबीए के छात्र हैं और डेटा एनालिसिस की पढ़ाई करते थे। उनके कब्जे से ठगी में प्रयुक्त होने वाले चार मोबाइल फोन और दो बाइकें बरामद की गई हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी है। आगे की जांच जारी है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
रेणुकूट निवासी अजय कुमार चौरसिया ने बीते शुक्रवार को पिपरी थाने पहुंचकर तहरीर सौंपी थी। अवगत कराया था कि वह आधार कार्ड के जरिए लोगों को उनके अकाउंट से पैसे निकालकर देता है। इसी कड़ी में चार युवक उसकी दुकान पर आए और अपना आधार कार्ड देने की बजाय उसकी दुकान के क्यूआर कोड के जरिए किसी परिचित से पैसे मंगाने की बात कही। 
विज्ञापन


उन्होंने उसकी तस्वीर खींचकर किसी को भेजी और उसके जरिए पांच हजार दो सौ की रकम मंगवाई। इसके बदले उससे कैश लेकर चले गए। जब उसे बैंक के जरिए उसके खाते की उतनी रकम निकासी से रोके जाने की जानकारी मिली तब उसे धोखाधड़ी की जानकारी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; धोखेबाज बीवी!: दो बच्चों की मां 3.5 लाख रुपये व गहने लेकर भागी, पति ने दर्ज कराया मुकदमा

मामला दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय, एएसआई शिवकुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना धर्मेंद्र कुमार चौधरी की अगुवाई वाली टीम ने इसकी छानबीन की तो पता चला कि लखनऊ के गोयल इंस्टिट्यूट और महर्षि यूनिवर्सिटी से बीबीए, डेटा एनालिसिस का कोर्स करने वाले छात्रों का ग्रुप ऑनलाइन ठगी करने में लगा हुआ है। 

सीओ पिपरी अमित कुमार ने बताया कि शनिवार की देर रात मिली जानकारी के आधार पर पिपरी क्षेत्र के मुर्धवा मोड़ से आर्यन सिंह, अंगद सिंह निवासी रेमंड शाप के पीछे रेणुकूट, मो.आरिफ निवासी अकबरपुर जिला रोहतास, बिहार हाल पता जैन काम्प्लेक्स के पीछे वार्ड नंबर 3 रेणुकूट और मो. तौहीद वारसी निवासी सनौल थाना सुहवल जिला गाजीपुर हाल पता जैन काम्प्लेक्स के पीछे वार्ड तीन रेणुकूट को गिरफ्तार किया गया। 

पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह जनसेवा केंद्रों और वित्तीय संस्थानों से संपर्क कर उनका क्यूआर कोड हासिल कर लेता था और उसी कोड का उपयोग कर फर्जी ट्रांजेक्शन के जरिए पैसे मंगवाता था। एसपी अभिषेक वर्मा ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान क्यूआर कोड या लिंक को स्कैन ना करें। किसी भी संदिग्ध लेनदेन की सूचना तत्काल पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर उपलब्ध कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed