फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra police arrested an interstate smuggler with 898 boxes of liquor from Bihar border

Sonbhadra News: बाहर लिखा था गैस टैंकर, अंदर भरी थी 898 पेटी शराब; बिहार बॉर्डर से सोनभद्र पुलिस ने पकड़ा

Mon, 31 Mar 2025 03:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 31 Mar 2025 03:33 PM IST
सार

Sonbhadra News: आईओसीएल जालंधर से झांसी गैस एजेंसी के नाम पर तैयार फर्जी कागजात के सहारे तस्करी हो रही थी। पुलिस ने 898 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Sonbhadra police arrested an interstate smuggler with 898 boxes of liquor from Bihar border
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने 898 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुष्पा फिल्म की तरह यह शराब गैस टैंकर में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी। पकड़े गए चालक ने पुलिस को जो कागजात दिखाए, वह आईओसीएल जालंधर से जारी है। इसके अनुसार टैंकर जालंधर से झांसी के लिए रवाना किया गया था, लेकिन तस्कर इसमें शराब रखकर बिहार ले जा रहे थे। 

विज्ञापन


इंडियन आयल ने इस टैंकर के कंपनी से अनुबंधित न होने का दावा किया है। ऐसे में जाहिर है कि फर्जी तरीके से कागजात तैयार कर तस्करी की जा रही थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है। तस्करी के पीछे बड़े गिरोह के संलिप्तता की आशंका है। बरामद शराब की कीमत 50 लाख और टैंकर की कीमत 60 लाख बताई जा रही है। 
विज्ञापन


रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में एएसपी ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने मीडिया को बताया कि  शनिवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर जांच चल रही थी। सुकृत से हिंदुआरी मार्ग पर राजस्थान नंबर का इंडेन गैस टैंकर लिखे एक वाहन को रोका गया। तलाशी ली गई तो अंदर लाल रंग की 898 पेटियों में 10776 शीशी कुल 80006.4 लीटर अंग्रेजी शराब छिपाई गई थी। पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्कर राजस्थान के सालूजी तला निवासी जगमाल सिंह को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान चालक जगमाल सिंह ने इंडेन गैस से संबंधित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने जारी टैक्स इन्वाईस उपलब्ध कराया। यह कॉमर्शियल इंडेन गैस से संबंधित था। यह जालंधर टर्मिनल इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन टर्मिनल ऑफिस जालंधर, अमृतसर बाइपास, पींड जालंधर (पंजाब) से झांसी गैस सर्विस 331, सदर बाजार, झांसी कैंट उत्तर प्रदेश ले जाने के लिए जारी किया गया था। टैंकर पर गैस परिवहन के लिए प्रपत्र बनाए गए थे, जबकि उसमें शराब की ढुलाई की जा रही थी। 

चालक ने बताया कि तस्करी में शामिल वाहन स्वामी राजस्थान के राय कॉलोनी निवासी राजेश और जालंधर से टैंकर उपलब्ध कराने वाले अज्ञात व्यक्ति ने बताया था कि शराब को रांची झारखंड के एक व्यक्ति के पास पहुंचाना है। उसका मोबाइल नंबर दिया था।

चालक व रांची झारखंड वाले व्यक्ति के मध्य निरंतर वार्ता व कोड भाषा में वाट्सएप चैट के माध्यम से शराब सहित टैंकर को गंतव्य तक पहुंचाने की वार्ता की जाती थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज सत्येन्द्र राय, हिंदुआरी चौकी प्रभारी आशुतोष राय आदि शामिल रहे। 

इंडियल आयल से अनुबंधित नहीं है टैंकर

टैंकर चालक ने भले ही पुलिस को इंडियन आयल कॉर्पोरेशन जालंधर से जारी इन्वाइस दिखाए थे, जबकि यह टैंकर इंडियन ऑयल से अनुबंधित ही नहीं। आईओसीएल के उप महाप्रबंधक कॉपोरेट संचार धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने जिस टैंकर को पकड़ा है, वह कंपनी से अनुबंधित नहीं है। इससे संबंधित पकड़े या दिखाए गए कोई भी कागजात आधिकारिक नहीं हैं। ऐसे में जाहिर है कि गैर कानूनी कार्यों के लिए इन कागजातों को फर्जी तरीके बनाया गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed