फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra players dominate in Kanpur

Sonebhadra News: कानपुर में छाए सोनभद्र के खिलाड़ी

Sun, 10 Dec 2023 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra players dominate in Kanpur
सोनभद्र। कानपुर के अरमाेरिना स्टेडियम में आयोजित 32वीं मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सोनभद्र के खिलाड़ियों ने कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की है। दौड़, हैमर थ्रो, गोला फेंक की स्पर्धाओं में अव्वल रहकर खिलाड़ियों ने जिले का मान बढ़ाया। कानपुर मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन की देखरेख में 9-10 दिसंबर को हुई प्रतियोगिता के दस हजार मीटर दौड़ व पांच किमी वॉक रेस में बेसिक शिक्षा विभाग के संजय सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें 200 मीटर रेस में द्वितीय स्थान मिला। एनसीएल से राजेश राम गौतम ने 60 प्लस आयु वर्ग की 400 मीटर रेस में द्वितीय, अनपरा के पवन विश्वकर्मा 35 प्लस आयु वर्ग की हैमर थ्रो में प्रथम स्थान, अनपरा के सत्येंद्र कुमार ने 30 प्लस की 5000 मीटर दौड़ में द्वितीय, 1500 मीटर में तृतीय, 110 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम, ऋषभ पांडेय ने 100, 200 मीटर दौड़ में प्रथम, गोला फेंक में द्वितीय, 30 प्लस में अनपरा के चंद्रभान ने 200 मीटर में द्वितीय, 100 मीटर में तृतीय, विजय प्रजापति ने 45 प्लस की हैमर थ्रो ने तृतीय, 45 प्लस हेमलता ने हैमर थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव संजय सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीत के बाद खिलाड़ी अन्य स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed