{"_id":"6150b4e78ebc3e012555f805","slug":"sonbhadra-on-the-order-of-the-court-a-case-of-rebellion-against-sonbhadra-news-vns6139021135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः कोर्ट के आदेश पर 69 के खिलाफ बलवा का मुकदमा, मारपीट कर लाखों की मछली ले जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः कोर्ट के आदेश पर 69 के खिलाफ बलवा का मुकदमा, मारपीट कर लाखों की मछली ले जाने का आरोप
विज्ञापन
सोनभद्र के सदर कोतवाली क्षेत्र के कुसी गांव में पट्टाधारक को पीटकर लाखों रुपये की मछली ले जाने के मामले में पुलिस ने 19 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर हुई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए रविवार को कई स्थानों पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन एक भी हत्थे नहीं चढ़े।
पुलिस के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी घनश्याम ने कुसी गांव में 22 नवंबर 2014 को राज्य सरकार से दस वर्षीय मत्स्य पालन के लिए तालाब का पट्टा लिया था। घनश्याम का कहना है कि उसने तालाब में एक लाख कीमत के मछली के बीज डाले थे। आरोप है कि 19 अक्तूबर 2018 की रात करीब नौ बजे दर्जनों लोग तालाब पर पहुंच कर मछली मारने लगे। मना करने पर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद करीब 20 क्विंटल मछली मारकर ले गए। पुलिस में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
न्यायालय ने राबर्ट्सगंज कोतवाल को हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। क्राइम इंरूपेक्टर विद्या सागर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर कुसी गांव निवासी राकेश, रामू, दीपक, भरत, सुनील, राजू, सिकंदर, मनोज, संतोष, राजन, राकेश, गोलू, पिंटू, कल्लू, अजय, शेरू, निरूहू, बाबू आदि नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।