{"_id":"60a13fa48ebc3e8db97d2a8c","slug":"sonbhadra-nodal-officer-inspects-corona-control-centre-sonbhadra-news-vns5898004157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र नोडल अफसर पहुंचे, कोविड कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र नोडल अफसर पहुंचे, कोविड कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को कम करने के लिए और इलाज, जांच आदि की बेहतर व्यवस्था के लिए नामित नोडल अफसर/ श्रम आयुक्त मोहम्मद मुस्तफा रविवार को जिले में पहुंचे। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की और सुधार के लिए निर्देश दिए। कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने के बाद जांच में तेजी लाने और कंटेनमेंट जोन में और अधिक सख्ती करने का निर्देश दिया।
बढ़ते कोरोना के संक्रमण की रफ्तार को कम करने लिए शासन स्तर से हर जिले के लिए नोडल अफसर तैनात किए गए हैं। सोनभद्र जिले के लिए श्रम आयुक्त मोहम्मद मुस्तफा को नोडल अफसर नामित किया गया है। वह रविवार को दोपहर बाद जिले में पहुंचे। अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि जो जांच का दायरा है उसे बढ़ाने की जरूरत है। कांटेक्ट ट्रेसिंग भी बढ़ायी जाए। कहा कि कोविड अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा मिले, आक्सीजन की कमी किसी को न होने पाए, जहां निजी अस्पतालों को कोविड अस्पताल बनाया गया है वहां भी सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल रखी जाएं। प्रतिदिन की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को दे यह सुनिश्चित किया जाए। गांवों में भी जांच तेज की जाए। जितनी तेजी से जांच होगी उतनी ही तेजी से कोरोना के संक्रमण को कम किया जा सकता है। उन्होने कंट्रोल रूक का निरीक्षण करने के दौरान कहा कि किसी भी व्यक्ति का फोन आता है तो उसे तत्काल राहत दिलायी जाए। नोडल अफसर जिले में एक सप्ताह तक रहकर यहां बचाव से संबंधित कार्यों में और अधिक सुधार लाने की दिशा में काम कराएंगे। करने वाले एक-एक व्यक्ति का नाम, पता मोबाइल नंबर सहित नोट किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।