Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra News speeding car ran over labourer chaos on road after death police arrived

Sonbhadra News : तेज रफ्तार कार ने मजदूर को राैंदा, माैत के बाद सड़क पर हंगामा; पहुंची फोर्स

Fri, 20 Dec 2024 11:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 20 Dec 2024 11:29 PM IST
सार

Sonbhadra News : हादसे की सूचना पाकर माैके पर अनपरा थाने की पुलिस भी पहुंच गई। चक्काजाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन खबर लिखे जाने तक प्रयास असफल रहा। वहीं, परिजनों में कोहराम मच गया था।

विज्ञापन
Sonbhadra News speeding car ran over labourer chaos on road after death police arrived
मजदूर की माैत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनपरा तापीय परियोजना के गेट नंबर दो के समीप शुक्रवार की रात बेकाबू कार ने साइकिल सवार मजदूर को कुचल दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसकी चपेट में आने से एक बाइक सवार भी घायल हुआ है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस उन्हें समझाने में जुटी रही।

विज्ञापन




अनपरा के डब्ल्यूआई कॉलोनी निवासी उपेंद्र ठाकुर (40) तापीय परियोजना में संविदा श्रमिक के रूप में काम करता था। शुक्रवार की रात आठ बजे वह अपना शिफ्ट पूरा कर साइकिल से घर जा रहा था। प्लांट गेट से बाहर निकलकर कुछ दूर आगे बढ़ा, तभी सामने से आ रही बेकाबू स्विफ्ट कार ने उसे चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल उपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन




कार की चपेट में आने से एक बाइक सवार भी घायल हो गया। हादसे के बाद भाग रहे कार को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सीआईआएस गेट के पास से पकड़ लिया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही श्रमिक के परिजन मौके पर पहुंचे। शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर एसओ शिव प्रताप वर्मा फोर्स के साथ आए और जाम समाप्त कराने का प्रयास किया। रात नौ बजे तक लोग सड़क पर जमे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed