फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra news

पंचायत में आबरू की कीमत लगी 40 हजार

Wed, 30 Oct 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra news
आसनडीह। बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव में पिछले दिनों रामलीला देखकर लौट रही एक विवाहिता के साथ एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। सुनसान जगह पर युवक ने विवाहिता को दबोच लिया। इस पर विवाहिता ने शोर मचाना शुरू किया। उधर से गुजर रहे महिला के देवर ने शोर सुना तो उसने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भाग गया। इसके बाद मंगलवार को इसको लेकर गांव में दो बिरादरियों के बीच पंचायत हुई। इस पंचायत में विवाहिता के ससुर ने पूरे मामले को उठाया। फिर पंचायत ने इस मामले में आरोपी युवक पर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। यह रुपये विवाहिता को देने का फरमान सुनाया गया। उधर, बभनी के प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिन्हा ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यदि शिकायत मिली तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed