{"_id":"5db9d4a88ebc3e93be635deb","slug":"sonbhadra-news-sonbhadra-news-vns4915984180","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का चला डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का चला डंडा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ बुधवार को अभियान चला। फोर्स के साथ एसडीएम एवं सीओ ने अतिक्रमण हटवाया। जेसीबी से गुमटियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। कोतवाल को दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर केस दर्ज करने का आदेश दिया।
राबर्ट्सगंज में ओवरब्रिज के नीचे अस्थाई रूप से दुकानें बनवाने एवं सुंदरीकरण का कार्य कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। नगर पालिका प्रशासन ने फ्लाईओवर के नीचे मिट्टी डालकर समतलीकरण का कार्य शुरू करा दिया है, लेकिन ब्रिज के नीचे जगह-जगह गुमटी, ठेला, आटो की पार्किंग आदि होने से कार्य कराने में व्यवधान होने लगा है। इसकी रिपोर्ट नपा के ईओ ने डीएम समेत अन्य अधिकारियों को दी। डीएम एस राजलिंगम ने एसडीएम व एसपी प्रभाकर चौधरी ने सीओ को ओवरब्रिज के नीचे से अतिक्रमण को हटवाने का निर्देश दिया है। आदेश के क्रम में बुधवार की दोपहर 12 बजे से चंडी तिराहे से दलबल के साथ एसडीएम यमुना धर चौहान, सिटी सीओ राजकुमार तिवारी, कोतवाल मिथिलेश मिश्रा, अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी ने अतिक्रमण को हटवाना शुरू किया। एसडीएम के आदेश पर नपा कर्मियों ने जेसीबी से कई गुमटियों को क्षतिग्रस्त कर मलबे उठा ले गए। अधिकारियों ने संबंधितों को ब्रिज के नीचे खड़े वाहनों को तत्काल हटवाने का निर्देश दिया। चंडी तिराहे से नवीन सब्जी मंडी समिति तक अतिक्रमण हटवाया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि कोतवाल को मना करने के बावजूद अगर कोई फ्लाईओवर के नीचे अवैध कब्जा करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।