{"_id":"5da8aef68ebc3e93c315adf3","slug":"sonbhadra-news-sonbhadra-news-vns4895352195","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास पूर्ण न होने पर सचिव को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास पूर्ण न होने पर सचिव को फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसनडीह। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बृहस्पतिवार को आसनडीह व इकदीरी गांव में जन चौपाल लगाया। यहां ग्रामीणों की समस्या सुना। आसनडीह गांव में प्रधानमंत्री आवास न पूर्ण होने पर उन्होंने सचिव को कड़ी फटकार लगाया। सचिव, एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। साथ ही तीन दिन के अंदर सभी अधूरे निर्माण पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इनके सत्यापन की जिम्मेदारी उन्होंने डीपीआरओ और समाज कल्याण अधिकारी को सौंपा है।
जन चौपाल के दौरान डीएम ने बारी-बारी से सभी योजनाओं के बारे में जानकारी ली। संबंधित विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों से पूछताछ किया। वृद्धा पेंशन के बारे में ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी से जानकारी लिया। इसके बाद विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन के बारे में पूछताछ किया। डीएम ने चेताया कि गांव में एक भी पात्र लाभ से वंचित हुआ तो जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के बारे पूछताछ किया। बताया गया कि आसनडीह ग्राम पंचायत में कुल 87 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है जिसमे 52 आवास पूर्ण कर लिये गये हैं जबकि 35 आवास अधूरे हैं। अधूरे आवासो को जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने डीएम से आवास तथा स्मार्ट कार्ड न मिलने की शिकायत किया। ग्रामीणों ने शिकायत किया कि सचिव व एडीओ पंचायत गांव में नही आते हैं। इस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए सचिव को गांव मे ही तीन दिन कैंप करके सभी अधूरे कार्यों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सत्यापन की जिम्मेदारी डीपीआरओ व जिला समाज कल्याण अधिकारी को सौंपा। डीएम ने किसान सम्मान निधि के बारे में एडीओ कृषि अशोक कुमार पांडेय से पूछा। उन्होंने ने सभी किसानों का फीडिंग न होने पर नाराजगी जाहिर किया। कहा यदि सभी किसानों का नाम तत्काल फीड नही होता है तो कार्रवाई की जाएगी। पांडेय को भी प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में लापरवाही बरतने पर सीएचसी के बीपीएम के उपर नाराजगी जाहिर किया। कहा तत्काल सभी पात्रों का कार्ड तैयार करायें। एमडीएम गैस सिलेंडर पर बनवाने का निर्देश दिया। वनाधिकार कानून पर उन्होंने कहा कि आसनडीह गांव से 164 आवेदन किया गया था इसमें 127 आवेदन अस्वीकार कर दिये गये। इस अस्वीकार आवेदन पर सुनवाई न करने पर लेखपाल राजाराम को फटकार लगाई। उन्हें भी प्रतिकूल प्रविष्टि देने को कहा। एडीओ समाज कल्याण के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने राशन में घटतौली की शिकायत की, जिस पर डीएम ने डीएसओ को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। ग्रामीणों ने बिजली न रहने की भी शिकायत भी किया। इस दौरान सीडीओ एके द्विवेदी, डीपीआरओ आरके भारती, पीडी आरएस मौर्या, सीएमओ एसपी सिंह, डीएसओ डॉ.राकेश तिवारी, सीओ दुद्धी संजय वर्मा, बीडीओ श्रवण कुमार राय उपस्थित रहे।