{"_id":"5da760f78ebc3e0148604cd2","slug":"sonbhadra-news-sonbhadra-news-vns4893163121","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटना स्थल खटखरी गांव में मची चीख पुकार,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटना स्थल खटखरी गांव में मची चीख पुकार,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगरौली। बैढ़न कोतवाली के खुटार चौकी क्षेत्र अंतर्गत खटखरी गांव में बुधवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी लेकर भिड़ गए। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो जबकि दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए।
बताते चले कि खटखरी गांव निवासी साहू परिवार के दो पक्ष एक दूसरे पर लाठी डंडे एवं कुल्हाड़ी टांगी से एक दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट में खटखरी गांव निवासी गंभीर रूप से घायल भगवान दास की जहां मौत हो गयी वहीं हंसलाल, जुग्गीलाल कमला शंकर, उमेश, महेश आदि घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। मृतक भगवान दास के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दूसरे पक्ष के गोपाल साहू, अमयलाल, रामनरेश, लालचंद, बसंत देवचरन के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई। बताया जाता है कि दोनों परिवार में जमीनी विवाद को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था जो बुधवारको खूनी संघर्ष में बदल गई।