फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra news

उभ्भाकांड: 55 नामजद समेत 90 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 06 Oct 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra news
सोनभद्र। घोरावल कोतवाली पुलिस ने उभ्भा प्रकरण में दूसरे पक्ष के 55 नामजद समेत 90 लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं मेें मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई सिविज जज सी.डि./एसीजेएम कोर्ट के आदेश पर पीड़िता देवकली की तहरीर पर पुलिस की तरफ से की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सपही गांव निवासी वादिनी देवकली पत्नी निधिदत्त ने बताया है कि उसके परिवार और पट्टीदार के लोगों ने उभ्भा में जमीन बैनामा कराया है। आरोप लगाया है कि उसकी जमीन पर गोड़ समाज के लोग कब्जा करने की साजिश कर रहे हैं। मना करने पर वे लोग गड़ासा, तीर, धनुष समेत अन्य धारदार हथियार लेकर विवाद करने उतारू हो जाते हैं। कुछ ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी सहमति पर 17 जुलाई को उसके पति ट्रैक्टर से खेत की जोताई करने गए थे। उसी दौरान करीब सौ की संख्या में लोग लाठी-डंडा, तीर-धनुष, कुल्हाड़ी, गड़ासा से उसके पति के अलावा देवदत्त, प्रमोद, ओम प्रकाश, अशर्फी, राकेश, धर्मेंद्र को ट्रैक्टर से खींचकर मारने लगे। वहां से किसी तरह से उसके पति समेत अन्य लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed