सोनभद्र। शक्ति उपासना का पर्व शारदीय नवरात्र के अष्टमी तिथि को भक्तों ने महागौरी स्वरूप में देवी दुर्गा की आराधना की। देवी मंदिरों के साथ दुर्गा पूजा पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। शाम होते ही पूजा पंडालों में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमडने लगी थी जो देर रात तक चलता रहा। वहीं सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस प्रशासन लगी रहीं। राबट्र्सगंज मेन मार्के ट स्थित शक्ति महोत्सव दुर्गा मंदिर ट्रस्ट, नवरात्रि महोत्सव सब्जी मंडी, आदि शक्ति महोत्सव सांई चौक, जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति ब्रह्मनगर, बाल कमेटी पूजा पंडाल रेलवे क्रासिंग, श्री दुर्गा पूजा समिति बैंक ऑफ बड़ौदा, जय मां शेरावाली गुरुद्वारा के समीप, राबट्सगंज न्यू मार्केट स्थित जय मां अंबे महोत्सव, बढ़ौली चौक स्थित आटो मोबाइल्स संघ पूजा पंडाल, सिविल लाइन रोड स्थित मां कालरात्रि पूजनोत्सव समिति, आरटीएस क्लब स्थित कैमूर महोत्सव पूजा पंडाल सहित दर्जनों स्थानों से सजे पूजा पंडालों में दर्शन पूजन के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। इसके अलावा नगर स्थित प्राचीन शीतला मंदिर, सांई चौक स्थित दुर्गा मंदिर, अंबेडकर नगर स्थित कड़े शीतला मंदिर, पूरब मोहाल स्थित सातो शीतला मईया, दंडईत बाबा मंदिर परिसर स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। इसके अलावा चोपन, डाला, विंढमगंज, रेणुकूट, रामगढ़, खलियारी, वैनी, करमा, शाहगंज, घोरावल, बभनी सहित जिले भर में 342 स्थानों पर सजीं दुर्गा पूजा पंडालों में देवी दुर्गा के महागौरी स्वरूप की आराधना के लिए भक्तों की कतार लगी रहीं। मां के जयकारें से समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। वहीं रात में पूजा पंडालों में उमड़ रही भक्तों की भीड़ से पूरा क्षेत्र मेला में परिवर्तित हो गया। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत नगर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहा और पुलिस फोर्स सुरक्षा में तैनात रहीं।