फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra news

संतान की दीर्घायु लिए माताएं की जिउतिया पूजा

Sun, 22 Sep 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra news
सोनभद्र। जिले में उत्साह और परंपरा के साथ जिउतिया (जीवित्पुत्रिका) पूजन हुआ। रविवार को पूरे दिन निर्जल व्रत रहकर महिलाएं शाम को विधि पूर्वक पूजन अर्चन की और अपने संतान की दीर्घायु और वंश वृद्धि की कामना की। पूरे दिन बाजार में पूजन सामग्री एवं फल खरीदारी करने वालों की भीड़ लगी रहीं। राबट्र्सगंज से सटे बढ़ौली स्थित तालाब, विजयगढ़ वाटिका, सिविल लाइन रोड, मेन मार्केट, शीतला मंदिर के पास, रेलवे फाटक के पास रविवार की शाम को महिलाएं एकत्रित होकर बीच में जूर रखकर जिउतिया पूजन की। इस दौरान महिलाएं जिउजिया व्रत कथा सुनीं और इससे जुड़ी कहानियां एक दूसरे को सुनाई गई। जिउतिया देवी की महिमा की कथा सुनकर व्रती महिलाएं जूर की पत्ती में एक-एक गांठ लगाए जातीं। इस प्रकार से सात कहानी पूरी होने पर पूजन अर्चन संपन्न हुआ। जिउतिया पूजन के दौरान आस-पास के लोग भी मौजूद रहे। ग्रामीण इलाकों में भी विधि पूर्वक जिउतिया पूजन हुआ। इसके बाद लोगों में प्रसाद वितरीत किया गया। आचार्य संतोष धर द्विवेदी ने बताया कि सनातन धर्मावलंबियो में इस व्रत का खास महत्व है। पूजन से पूर्व महिलाएं बाजार से पूजन सामग्री के साथ फल व फूल की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed