{"_id":"6754441a939ae054db03fe12","slug":"sonbhadra-news-injured-youth-found-many-injury-on-body-police-shocked-know-truth-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News : सड़क किनारे मिला घायल युवक, शरीर पर थे चोट के कई निशान; सच्चाई जान पुलिस रह गई हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News : सड़क किनारे मिला घायल युवक, शरीर पर थे चोट के कई निशान; सच्चाई जान पुलिस रह गई हैरान
Sat, 07 Dec 2024 06:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 07 Dec 2024 06:19 PM IST
सार
Sonbhadra News : सोनभद्र के नगवां गांव में लहूलुहान युवक के मिलने की सूचना मिलते ही माैके पर मांची थाने की पुलिस भी पहुंच गई। उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां महरम-पट्टी के बाद होश में आए युवक ने पुलिस को पूरा मामला बताया। तहरीर लेकर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने कराया इलाज।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र के मांची थाना क्षेत्र के नगवां गांव में शनिवार को एक युवक सड़क किनारे लहूलुहान हाल में बेहोश पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को वैनी सीएचसी पहुंचाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मांची गांव निवासी विशाल (25) शनिवार की सुबह घर से दूध लेने के लिए नगवां गांव गया था। काफी देर बाद भी वह नहीं लौटा। इस बीच राहगीरों ने नगवां गांव जाने वाले मार्ग पर विशाल को लहूलुहान हाल में पड़ा देखा। वह बेहोशी की दशा में था। सूचना पाकर परिजन और पुलिस मौके पर आए।
विज्ञापन
मांची थाना प्रभारी चंद्रभान ने घायल युवक को तत्काल वैनी सीएचसी पहुंचाया। युवक की मांग ने नगवां गांव के ही एक व्यक्ति पर मारपीट का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि घटनास्थल पर विशाल अचेतावस्था में पड़ा था। वह कैसे घायल हुआ, इस बारे में छानबीन की जा रही है। फिलहाल तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन