{"_id":"649ac6044a0404958c04595a","slug":"sonbhadra-news-elderly-working-in-the-field-died-due-to-electrocution-the-family-members-were-in-bad-conditi-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: खेत में काम कर रहे बुजुर्ग की करंट लगने से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: खेत में काम कर रहे बुजुर्ग की करंट लगने से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Tue, 27 Jun 2023 04:50 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 27 Jun 2023 04:50 PM IST
सार
असनहर के बड़होर टोला के निवासी राम चरित्र (62) मंगलवार को दोपहर में महुआ लेने घर से निकले थे। घर से लगभग एक किलोमीटर दूर महुआ के नीचे डोरी चुन रहे थे। डोरी चुनते समय राम चरित्र ने पेड़ के पास पोल को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पोल में उतरा हाईवोल्टेज करंट, चपेट में आने से वृद्ध की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र में बभनी थाना क्षेत्र के असनहर गांव में मंगलवार को बिजली के चपेट में आने एक वृद्ध की मौत हो गई। महुआ चुनते समय वृद्ध ने गलती से करंट उतरते पोल को छू लिया था जिसके कारण उसकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi: फ्लिपकार्ट में डिलीवरी ब्वॉय का काम करने वाले निकले गैंगस्टर, कई मोबाइल और सामान बरामद
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार असनहर के बड़होर टोला के निवासी राम चरित्र (62) मंगलवार को दोपहर में महुआ लेने घर से निकले थे। घर से लगभग एक किलोमीटर दूर महुआ के नीचे डोरी चुन रहे थे। डोरी चुनते समय राम चरित्र ने पेड़ के पास पोल को पकड़ लिया।
विज्ञापन
खंभे में हाई वोल्टेज करंट उतर रहा था। जिसकी चपेट में आने से वृद्ध जमीन पर गिर गया और छटपटाने लगा। आस-पास के लोग वहां दौड़ कर गए और वृद्ध को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार शुरू हो गई।
मृतक की पत्नी बुधनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुत्र राजकुमार ने बभनी पुलिस को घटना की जानकारी दी। सब इंस्पेक्टर शशि मोहन राय ने सीएचसी पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।