फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: NCL officer's dead body found in the drain

सोनभद्र: एक दिन पहले घर से टहलने के लिए निकले एनसीएल अफसर का शव मिला नाली में  

Sun, 06 Sep 2020 07:35 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 06 Sep 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: NCL officer's dead body found in the drain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

शक्तिनगर थाना क्षेत्र के एनसीएल खड़िया परियोजना आवासीय परिसर के सी श्रेणी कॉलोनी के पास रविवार को नाली में एनसीएल अफसर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वहां रहने वालों की नजर सुबह टहलते समय जब शव पर पड़ी तो स्थानीय थाने में सूचना दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मिथलेश मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ शव को नाली से बाहर निकलवाया। इसके बाद मृतक के जेब से बरामद मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने शव की शनाख्त राधा मोहन प्रसाद निवासी सी-18 एनसीएल खड़िया परियोजना के रूप में की।

विज्ञापन


राधा मोहन एनसीएल जयंत में सहायक प्रबंधक (कार्मिक) के पद पर तैनात थे। वह खड़िया आवासीय परिसर में रहते थे। उनके पुत्र लोकेश कुमार प्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें लोकेश ने कहा है कि उनके पिता राधा मोहन प्रसाद शनिवार की शाम को घर से टहलने के लिए निकले थे और रात्रि में घर नहीं लौटे। सुबह फोन पर जानकारी मिली की पिताजी का शव सी-22 क्वार्टर के सामने नाली में मिला है।
विज्ञापन

 

उधर, पुलिस का मानना है कि चक्कर आने से वह नाली में गिर गए होंगे। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि मौके की स्थिति व परिजनों के बयान से प्रथमदृष्टया मामला दुर्घटना का लग रहाहै। इसके बावजूद पुलिस अन्य पहलुओं पर भी बारीकी से जांच कर रही है। पंचनामा के दौरान एनसीएल कार्मिक अधिकारी एके राय, श्रम यूनियन के नेता अशोक धारी व  प्रभाकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

एक साल से स्वास्थ्य नहीं था ठीक

कार्मिक अधिकारी राधा मोहन के बारे में जो बताया जा रहा है उसके मुताबिक उनका स्वास्थ्य करीब एक साल से ठीक नहीं था, उनका इलाज चल रहा था। उन्हें अचानक चक्कर आने जैसी बीमारी बताई जा रही है। शनिवार को ड्यूटी में थे और उसके बाद अपने आवास खड़िया पहुंचे।

राधामोहन पहले एनसीएल में लिपिक के पद पर कार्यरत थे बाद में विभागीय सेलेक्शन के आधार पर अधिकारी बने और सीसीएल में ट्रांसफर हो गया। पुन: अधिकारी पद पर एनसीएल आए। वर्तमान में जयंत परियोजना में पदस्थ  थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed