फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Married woman hanged herself in her maternal house, police engaged in investigation

सोनभद्रः मायके में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 13 Sep 2021 06:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Married woman hanged herself in her maternal house, police engaged in investigation
सोनभद्र के चोपन थाना अंतर्गत सलखन गांव के भरवां टोला में सोमवार को विवाहिता ने संदिग्ध हाल में फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव अंदर से बंद कमरे में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

सलखन निवासी रामप्यारे की पुत्री सोनी (25) की शादी दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के करमडाढ़ मनबसा निवासी सोनू के साथ हुई थी। वर्तमान में सोनी अपने मायके में रह रही थी। कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब थी। इसकी जानकारी होने पर सोमवार को सास-ससुर उसे देखने के लिए मायके पहुंचे थे। सुबह करीब आठ बजे सोनी एक कमरे में चली गई।
विज्ञापन

परिजनों ने समझा कि सोनी आराम करने गई होगी, लेकिन घंटों बाद भी जब बाहर नहीं आई तो आवाज देकर उसे बुलाने लगे। कोई जवाब न मिलने पर घरवालों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से बंद था। जब खिड़की से देखा तो विवाहिता फंदे से लटक रही थी। दरवाजा तोड़ कर जब तक परिजन उसे नीचे उतारते तब तक सोनी की सांस थम चुकी थी। इस संबंध में चोपन थानाध्यक्ष नवीन तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया गया है। विवाहिता ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed