{"_id":"612fa6ee8ebc3e35fb331388","slug":"sonbhadra-je-sitting-on-dharna-tweeted-to-md-sent-mail-sonbhadra-news-vns609162462","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः धरने पर बैठे जेई ने एमडी को किया ट्वीट, भेजा मेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः धरने पर बैठे जेई ने एमडी को किया ट्वीट, भेजा मेल
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज बिजली विभाग के एक्सईएन कार्यालय के सामने धरने पर बैठे जूनियर इंजीनियर संघ के पदाधिक
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हक के लिए जूनियर इंजीनियर आर-पार करने लड़ाई लड़ने के मूड में आ गए हैं। विभिन्न मांगों को लेकर सोनभद्र में दूसरे दिन बुधवार को भी राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के बैनर तले जूनियर इंजीनियर्स ने राबर्ट्सगंज स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया।
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को ‘ट्वीट और ईमेल करो’ अभियान चलाकर मुख्यमंत्री, ऊर्जामंत्री, अध्यक्ष यूपीपीसीएल को ट्वीट किया गया। जनपद अध्यक्ष इं. अरविंद कुमार और जिला सचिव कमलेश कुमार बिंद ने कहा कि जूनियर इंजीनियर संवर्ग अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहा है लेकिन विभाग इसकी अनदेखी कर रहा है। बार-बार अनुरोध के बावजूद प्रबंधन की ओर से संसाधनों की व्यवस्था नहीं की जा रही है।
एसडीओ सुनील कुमार और अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2019 में निदा प्रविष्टि के प्रकरण पर तत्कालीन प्रबंध निदेशक की ओर से कार्यवृत्ति पर सहमति जताई गई थी। इसके बाद भी डिस्काम मुख्यालय में मुख्य अभियंता की संस्तुति के बावजूद निविदा प्रवृष्टि को समाप्त करने के बजाय जूनियर अभियंताओं को लगातार चक्कर लगवाया जा रहा है। अंबुज प्रजापति, तीरथ राज, ब्रह्मदत्त पटेल, रामलाल, विनोद कुमार, महेश कुमार, सतीश यादव, सद्दाम हुसैन ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रबंधन ने हमारी बातों को अनसुना किया तो चार सितंबर को मुख्य अभियंता कार्यालय मिर्जापुर पर धरना दिया जाएगा।