फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Investigation started on allegations of threatening to shorten the landlord by six inches

सोनभद्रः मकान मालिक को छह इंच छोटा करने की धमकी देने के आरोपों की जांच शुरू

Mon, 20 Sep 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Investigation started on allegations of threatening to shorten the landlord by six inches
सोनभद्र के राबर्ट्सगंज स्थित एक मकान पर कब्जा करने की शिकायत अधिकारियों से करने वाले फरियादियों को छह इंच छोटा करने की धमकी मिली थी। इस मामले की तीन सदस्यीय टीम जांच करेगी। एडीएम ने सदर एसडीएम, सीओ और ईओ को जांच कर रिपोर्ट मुहैया कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कुछ दिनों पूर्व राबर्ट्सगंज नगर निवासी सुशील कुमार जायसवाल व शिवकुमार जायसवाल ने मंडलायुक्त को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया था कि उनका पुश्तैनी मकान दीपनगर मेें है। इस मकान पर कुछ लोग कब्जा करने की फिराक में हैं। आरोप है कि पहले उन्होंने किराये पर मकान लिया था, अब कहने पर खाली नहीं कर रहे। इतना ही नहीं मकान में रहने से मना करने पर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और छह इंच छोटा करने की धमकी दी जा रही है। डीएम अभिषेक सिंह के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी ने एसडीएम डॉ. केएस पांडेय की अगुवाई में सीओ राजकुमार तिवारी और अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि ने जांच शुरू कर दी है। ईओ प्रदीप गिरि ने कहा कि शीघ्र ही जांच पूरी कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed