फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Instruction to deduct one day's salary of Additional Labor Commissioner, DM said - solve the problems related to entrepreneurs soon

सोनभद्रः अपर श्रमायुक्त का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश, डीएम बोले- उद्यमियों से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र करें निपटारा

Wed, 29 Sep 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Instruction to deduct one day's salary of Additional Labor Commissioner, DM said - solve the problems related to entrepreneurs soon
जिला उद्योग बंधु की बैठक बुधवार को सोनभद्र के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अनुपस्थित रहने पर अपर श्रमायुक्त का एक दिन का वेतन काटने का जिलाधिकारी ने निर्देश दिया। उन्होंने उपायुक्त उद्योग जिला प्रोत्साहन एवं उद्यम केंद्र अधिकारी से जिले में उद्यमियों की समस्याओं के संबंध में बिंदुवार जानकारी ली।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी से बताया गया कि प्रदूषण विभाग के 17 और विद्युत विभाग के दो मामले हैं, जिनका शीघ्र निपटारा कर लिया जाएगा। बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन रोजगार योजना के अंतर्गत कई उद्यमियों ने ऋण प्राप्त करने के लिए आवेदन किया है। जो बैंक स्तर पर रुका है। उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योग धंधे से जुड़े हुए उद्यमियों की जो भी समस्याएं हों, उसका निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाए। बैठक में एलडीएम मुकेश कुमार, उद्योग विभाग से जुड़े अधिकारी व व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कामगार एवं श्रमिकों का करें पंजीकरण
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) आयोग के अंतर्गत गठित जनपद स्तरीय समिति की बैठक हुई। इसमें कामगारों और श्रमिकों के विकास के उद्देश्य से अभियान चलाकर पंजीकरण करने को कहा। डीएम ने अधिकारियों को मिशन रोजगार अभियान चलाने एवं सेवामित्र पोर्टल पर प्रशिक्षण प्राप्त कुशल अभ्यर्थियों का पंजीकरण कराए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ, नोडल प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी सच्चिदानंद आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed