{"_id":"6154a4bf8ebc3e09f0590ec1","slug":"sonbhadra-instruction-to-deduct-one-day-s-salary-of-additional-labor-commissioner-dm-said-solve-the-problems-related-to-entrepreneurs-soon-sonbhadra-news-vns6144676172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः अपर श्रमायुक्त का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश, डीएम बोले- उद्यमियों से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र करें निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः अपर श्रमायुक्त का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश, डीएम बोले- उद्यमियों से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र करें निपटारा
विज्ञापन
जिला उद्योग बंधु की बैठक बुधवार को सोनभद्र के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अनुपस्थित रहने पर अपर श्रमायुक्त का एक दिन का वेतन काटने का जिलाधिकारी ने निर्देश दिया। उन्होंने उपायुक्त उद्योग जिला प्रोत्साहन एवं उद्यम केंद्र अधिकारी से जिले में उद्यमियों की समस्याओं के संबंध में बिंदुवार जानकारी ली।
बैठक में जिलाधिकारी से बताया गया कि प्रदूषण विभाग के 17 और विद्युत विभाग के दो मामले हैं, जिनका शीघ्र निपटारा कर लिया जाएगा। बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन रोजगार योजना के अंतर्गत कई उद्यमियों ने ऋण प्राप्त करने के लिए आवेदन किया है। जो बैंक स्तर पर रुका है। उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योग धंधे से जुड़े हुए उद्यमियों की जो भी समस्याएं हों, उसका निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाए। बैठक में एलडीएम मुकेश कुमार, उद्योग विभाग से जुड़े अधिकारी व व्यापारी उपस्थित रहे।
कामगार एवं श्रमिकों का करें पंजीकरण
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) आयोग के अंतर्गत गठित जनपद स्तरीय समिति की बैठक हुई। इसमें कामगारों और श्रमिकों के विकास के उद्देश्य से अभियान चलाकर पंजीकरण करने को कहा। डीएम ने अधिकारियों को मिशन रोजगार अभियान चलाने एवं सेवामित्र पोर्टल पर प्रशिक्षण प्राप्त कुशल अभ्यर्थियों का पंजीकरण कराए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ, नोडल प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी सच्चिदानंद आदि उपस्थित रहे। संवाद