फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra got silver medal in aspiring block program

Sonebhadra News: आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में सोनभद्र को सिल्वर मेडल

Wed, 13 Aug 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Sonbhadra got silver medal in aspiring block program
सोनभद्र। नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में बेहतरीन प्रदर्शन पर सोनभद्र को सिल्वर मेडल मिला है। पिछले साल चलाए संपूर्णता अभियान में जिले के आकांक्षी ब्लॉक चतरा ने छह में पांच सूचकांकाें को संतृप्त किया था।
विज्ञापन

इस सूची में पूर्वांचल से सोनभद्र के चतरा ब्लॉक के अलावा सिर्फ भदोही का औराई ब्लॉक शामिल है। आयोग की ओर से प्रेषित सिल्वर मेडल मंगलवार को प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

धीमी विकास दर वाले राज्यों में विकास के मानकों को सुधारने और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए नीति आयोग ने 108 आकांक्षी ब्लॉकों के लिए संपूर्णता अभियान शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2024 में चार जुलाई से 30 सितंबर तक चले इस अभियान के तहत छह सूचकांक निर्धारित किए गए थे। इसमें प्रथम तिमाही में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, हाईपरटेंशन की जांच, मधुमेह की जांच, गर्भवती महिलाओं को पूरक पोषण आहार वितरण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड वितरण के मानक शामिल थे।
आकांक्षी ब्लॉक चतरा ने गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण को छोड़ अन्य सभी सूचकांकों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए ब्लॉक को संतृप्त किया था।
चिह्नित आकांक्षी ब्लॉकों में ब्लॉकों में 42 ने तीन या तीन से अधिक सूचकांक को पूरा किया, जबकि 16 ब्लॉक में पांच सूचकांक पूरे किए हैं। इसमें पूर्वांचल से सोनभद्र का चतरा ब्लॉक भी शामिल है। इस उपलब्धि पर नीति आयोग ने जिले को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया है।

मंगलवार को सीडीओ जागृति अवस्थी, अर्थ एवं संख्याधिकारी निशांत मिश्र ने यह सम्मान प्राप्त किया। सीडीओ ने इस उपलब्धि का श्रेय ब्लॉक के सभी अधिकारी-कर्मचारी के सामूहिक प्रयास को दिया है। बताया कि आगे और भी बेहतर प्रयास के लिए काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed