फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Get a vaccine to protect against corona, DM took stock of vaccination

सोनभद्रः कोरोना से बचाव के लिए लगवाएं वैक्सीन, डीएम ने लिया टीकाकरण का जायजा

Thu, 17 Jun 2021 05:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Get a vaccine to protect against corona, DM took stock of vaccination
सोनभद्र। डीएम अभिषेक सिंह ने बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण से बचाव संबंधी टीकाकरण को बढ़ावा देने व लोगों को जागरूक करने के लिए पड़री कला व लेढ़ुआ गांव में जाकर टीकाकरण का स्थलीय जायजा लिया। लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। अपील की कि जिनकी उम्र 45 वर्ष से अधिक है वे अपने गांव में टीकाकरण करा लें। कहा कि टीकाकरण कराने के बाद कोरोना होने पर भी जानलेवा नहीं होता। टीकाकरण से इंसान ज्यादा सुरक्षित हो जाता है। इसलिए किसी अवांछनीय तत्व के बहकावे में न आएं। गांव के कोटेदार, प्रधान, आशा, एएनएम, अध्यापक, आंगनबाड़ी, युवक मंगल दल, महिला मंगल दल व प्रबुद्ध नागरिक लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन

सौ लोगों का हुआ टीकाकरण
सलखन। सदर विकास खंड क्षेत्र के सलखन गांव में मुख्य राज मार्ग स्थित डीलर प्लाजा रोड लाइंस पेट्रोल पंप परिसर में बृहस्पतिवार को टीकाकरण किया गया। इसमें सौ लोगों का टीकाकरण हुआ। भारत पेट्रोलियम के प्रादेशिक प्रबंधक राजीव प्रशांत के नेतृत्व में लगे शिविर में लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक भी किया गया। इस मौके पर भारत पेट्रोलियम के प्रो. पीएन राय, ऋषभ अस्थाना, उमेश चंद तिवारी, कृपाशंकर, सोनू, मनोज, संदीप, धनपरताप, अमित पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के लिए ग्रामीणों को करें जागरूक
दुद्धी। एसडीएम रमेश कुमार के कार्यालय में बृहस्पतिवार को कोविड वैक्सीन के टीकाकरण को लेकर बैठक हुई। इसमें टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए जनजागरण पर जोर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गिरधारी लाल ने कहा कि टीकाकरण को गति देने के लिए गांव स्तर पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। एसडीएम रमेश कुमार ने कहा कि नियमानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में घर-घर जाकर लोगों से वैक्सीन लगवाने के लिए अपील करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed